
'वो UP के गब्बर सिंह...', ममता बनर्जी के मंत्री ने CM योगी पर साधा निशाना
AajTak
बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गब्बर सिंह बता दिया है. उनकी नजरों में सीएम योगी को बंगाल हिंसा पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है.
पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर उत्तर प्रदेश की सदन में चर्चा क्या हुई, ममता सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने यूपी सीएम को गब्बर सिंह बता दिया. यहां तक कहा गया कि योगी को प्रशासनिक कार्य ममता बनर्जी से सीखना चाहिए. अब ये विवाद इसलिए हुआ क्योंकि उत्तर प्रदेश विधनसभा सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा का जिक्र किया था.
उन्होंने कहा था कि यूपी चुनाव के दौरान प्रचार करने के लिए एक दीदी आई थीं. उनके अपने राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान कितनी हिंसा हुई, ये सभी ने देखा था. यूपी की आबादी वहां से दोगुनी है. लेकिन फिर भी राज्य में हिंसा की एक भी घटना देखने को नहीं मिली. ये हमारी कानून व्यवस्था के कारण ही हो सका है. अब सीएम योगी के इस एक बयान ने बंगाल की राजनीति में उबाल ला दिया. एक तरफ बंगाल बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर योगी का आभार व्यक्त किया तो वहीं बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने योगी आदित्यनाथ को यूपी का गब्बर सिंह बता दिया.
फिरहाद हकीम ने निशाना साधते हुए कहा कि योगी तो उत्तर प्रदेश के गब्बर सिंह हैं. वहां कोई भी अपने मन की बात नहीं बोल सकता है. यूपी में वे विपक्ष के नेताओं को जेल में डालते हैं और बंगाल हिंसा की बात करते हैं. यहां कोई हिंसा नहीं हुई है. बंगाल के लोगों ने तो पूरी दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाया है. योगी को यहां आकर ममता बनर्जी से प्रशासनिक कार्य सीखना चाहिए. आप तो धर्म के नाम पर चुनाव लड़ते हो, एनकाउंटर करते रहते हो, हमारे यहां सिर्फ विकास के नाम पर चुनाव होता है.
अब बंगाल की राजनीति की बात करें तो वहां पर लंबे समय से बीजेपी बनाम टीएमसी की जंग देखने को मिल रही है. जो लड़ाई विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुरू हुई थी, चुनाव के बाद भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर नहीं थमा है. कभी बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला होता है तो कभी टीएमसी नेताओं पर भी हमले हो जाते हैं. इसी माहौल की वजह से वहां पर तनातनी का दौर जारी है और जमीन पर तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










