
...वो हत्याकांड जिसपर महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुडे नप गए, जानिए सरपंच संतोष देशमुख का पूरा मामला
AajTak
सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में नाम आने और करीबी सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दे दिया. इस मामले में उनके करीबी वाल्मिक कराड को मास्टरमाइंड माना जा रहा है, जिसके चलते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनसे इस्तीफा ले लिया है.
महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका नाम सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड से जुड़े मामले में सामने आ रहा था. इस हत्याकांड में मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को मास्टरमाइंड माना जा रहा है. इस मामले में कई और करीबियों की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धनंजय मुंडे से इस्तीफा देने को कहा था.
कैसे बढ़ा इस्तीफे का दबाव?
धनंजय मुंडे के इस्तीफे को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया, 'धनंजय मुंडे ने मुझे अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिसे राज्यपाल के पास भेज दिया गया है.' हालांकि, स्वास्थ्य समस्याओं को इस्तीफे का कारण बताया गया है. इससे पहले सीएम ने NCP नेता एवं डिप्टी सीएम अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल को पत्र लिखकर साफ कर दिया था कि मुंडे को मंत्री पद छोड़ना होगा.
संतोष देशमुख हत्याकांड मामले की जांच के दौरान चार्जशीट का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वाल्मिक कराड के साथियों को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या करते हुए दिखाया गया था. यही तस्वीरें इस्तीफे के दबाव की बड़ी वजह बनीं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दिया, सरपंच संतोष देशमुख मर्डर में करीबी पर लगे थे आरोप
क्या है पूरा मामला?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










