
'वो लोगों के दिल में रहते हैं, पत्थर में नहीं', जब विकास के लिए CM पटनायक ने तुड़वा दी थी पिता की समाधि
AajTak
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 2019 में पुरी के स्वर्गद्वार में अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की 'समाधि' को तोड़ने का आदेश दिया था. सीएम के निजी सचिव रहे वीके पांडियन ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि क्यों पटनायक ने यह आदेश दिया था.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरी के विकास के लिए 2019 में अपने पिता व ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायक की समाधि को तोड़ने का आदेश दिया था. पुरी के स्वर्गदार स्थित समाधि को तोड़ने का मकसद श्मशान में अधिक जगह बनाना और तीर्थ नगरी में सौंदर्यीकरण अभियान को तेज करना था.
13 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री के साथ रहे उनके करीबी निजी सचिव वीके पांडियन ने मंगलवार को दुबई में उड़िया समुदाय को संबोधित करते हुए यह खुलासा किया. उन्होंने बताया, 'अब स्मारक की बजाय स्वर्गद्वार में बीजू बाबू के नाम की एक पट्टिका है.'
बहुत से हिंदू स्वर्गद्वार में अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि अगर वहां किसी का अंतिम संस्कार किया जाए तो मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है. बीजू पटनायक के निधन के बाद स्थानीय निकाय द्वारा 17 अप्रैल, 1997 को स्वर्गद्वार में उनके स्मारक का निर्माण कराया गया था. इसके बाद श्मशान का एक बड़ा क्षेत्र समाधि एरिया में आ गया. पांडियन ने बताया कि उन्होंने श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण की योजना मुख्यमंत्री को दिखाई.
पांडियन ने बताया, 'यह देखने के बाद कि स्मारक के कारण भूखंड का एक कोना अवरुद्ध है, मुख्यमंत्री ने इसे हटाने का फैसला किया. पटनायक परिवार के अन्य सदस्यों की भी राय कुछ ऐसी ही थी. पटनायक ने कहा कि उनके पिता लोगों के दिल में रहते हैं, पत्थर में नहीं.' पुरी का स्वर्गद्वार राज्य की पहली परिवर्तन परियोजना थी. पांडियन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लोगों के आक्रोश से बचने के लिए सुबह-सुबह स्मारक को गिराने का आदेश दिया था.
स्वर्गद्वार समुद्र के सामने एक एकड़ में फैला हुआ है, जबकि इसके आसपास की लगभग 15 एकड़ जमीन की जमीन है. स्वर्गद्वार पुरी शहर के दक्षिण पश्चिमी छोर पर समुद्र किनारे स्थित है.यहां पर देवी स्मसन काली का मंदिर स्थित है औऱ कहा जाता है कि देवी काली स्वर्गद्वार की रक्षक के रूप में कार्य करती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










