
वो रेलवे स्टेशन जहां नरेंद्र मोदी ने बेची थी चाय, जानिए वडनगर से जुड़े PM के दिलचस्प किस्से
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जीवन में गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन (Vadnagar Railway Station) का खासा महत्व है. यह वही रेलवे स्टेशन है, जहां कभी नरेंद्र मोदी ट्रेन में चाय बेचा करते थे. आज इस स्टेशन के दिन फिर गए हैं. आइए जानते हैं पीएम मोदी के वडनगर से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से.
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जीवन में गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन (Vadnagar Railway Station) का अहम रोल रहा है. यह वही रेलवे स्टेशन है, जहां बचपन में कभी नरेंद्र मोदी ट्रेन में चाय बेचा करते थे. इस बीच वडनगर रेलवे स्टेशन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, क्योंकि 16 जुलाई को पीएम मोदी इस स्टेशन का डिजिटली उद्घाटन करने वाले हैं. यह रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह बदल चुका है, इसे हेरिटेज लुक दिया गया है. आइए जानते हैं पीएम मोदी के वडनगर से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से..
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










