
वो बॉर्डर, वो जंग, वो जीत... जहां पाकिस्तान हारा, वहीं से योद्धाओं ने सुनाई कहानी
AajTak
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 से 10 मई तक ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया. चिनार कोर की कमान में भारतीय सेना ने पाक सीमा के 34 किलोमीटर अंदर सवाई नाला और सैयदना बिलाल जैसे दो बड़े ठिकाने तबाह किए. आजतक उन फॉरवर्ड पोस्ट पर पहुंची जहां से पाकिस्तानियों को सबक सिखाया गया.
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई से 10 मई तक पाकिस्तान और पीओके में सैन्य और आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया. आजतक ऑपरेशन सिंदूर के पहले चरण के 12 दिनों बाद कश्मीर में LoC के पास उन फॉरवर्ड स्थानों पर पहुंची, जहां से भारतीय सेना ने सैन्य योजना बनाई और कार्रवाई को अंजाम दिया.
कश्मीर के फॉरवर्ड लोकेशन से भारतीय सेना का मिशन
आजतक उस स्थान पर पहुंची जहां से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन 'ऑपरेशन सिंदूर' की रूपरेखा तैयार की गई थी. जिसमें पाक के सीमा के 34 किलोमीटर अंदर घुसकर मुजफ्फराबाद जैसे आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया.
चिनार कोर की अगुवाई में मुजफ्फराबाद स्थित सवाई नाला और सैयदना बिलाल नाम के दो बड़े आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से ध्वस्त किया गया, जिसमें 15 से ज्यादा आतंकी मारे गए.
रणनीतिक हमले और तबाही
ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआत में भारतीय सेना ने भारी गोलीबारी करते हुए पाकिस्तानी सेना की चौकियों के साथ-साथ दो आतंकी लॉन्च पैड को भी नष्ट कर दिया था. पाक सेना की चौकियां आतंकवादियों के लॉन्च पैड की रक्षा कर रहे थे. साथ ही वह भारत के नागरिकों को निशाना बना रहे थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










