
'वो दुर्दशा करूंगी सब्जी मंडी तक के रेट भूल जाओगे....', कंगना ने विक्रमादित्य को चैलेंज किया
AajTak
कंगना ने विक्रमादित्य पर बरसते हुए कहा कि तुमने मंडी की बेटियों के भाव पूछे. मैं तुम्हारी वो दुर्दशा करूंगी कि तुम सब्जी मंडी में सब्जियों तक के रेट भूल जाओगे. मैं पदमश्री हूं, फिल्ममेकर हूं, खुद का कमाती हूं लेकिन विक्रमादित्य किसी काम के नही हैं. वह केवल मां-बाप के नाम पर वोट बैंक खाते हैं.
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होना है. जैसे-जैसे मतदान की तारीख पास आ रही है. इस सीट से चुनाव लड़ रहे दोनों प्रमुख उम्मीदवार बीजेपी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच कंगना एक बार फिर विक्रमादित्य पर जमकर बरसी हैं.
कंगना ने विक्रमादित्य को चुनौती देते हुए कहा कि ये लोग मंडी की बेटियों के भाव पूछ रहे हैं. इन्होंने मंडी की बेटियों को अपवित्र कहा. मंडी की लड़कियों का भाव पूछा. लेकिन अब हम मंडी की बेटियों का अपमान नहीं सहेंगे. मैं कहती हूं कि पहाड़ी महिलाओं में बहुत दम होता है. मैंने उद्धव ठाकरे का सिंहासन तक हिला दिया था, तुम्हारी तो औकात ही क्या है.
कंगना ने विक्रमादित्य पर बरसते हुए कहा कि तुमने मंडी की बेटियों के भाव पूछे. मैं तुम्हारी वो दुर्दशा करूंगी कि तुम सब्जी मंडी में सब्जियों तक के रेट भूल जाओगे. इनका परिवार सालों से कुर्सी से चिपका हुआ है. इन लोगों के पास सत्ता रही है लेकिन फिर भी इनकी भूख खत्म नहीं होती. ये सत्ता की भूख इन्हें ले डूबेगी. लोगों का पैसा खाने के लिए ये लोग सत्ता चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि मैं पदमश्री हूं, फिल्ममेकर हूं, खुद का कमाती हूं लेकिन विक्रमादित्य किसी काम के नही हैं. वह केवल मां-बाप के नाम पर वोट बैंक खाते हैं. इनसे ज्यादा भ्रष्टाचारी कोई नहीं है.
कंगना और विक्रमादित्य के बीच मुकाबला
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत का मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से होगा. इस सीट पर एक जून को वोटिंग होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










