
वो आया और बाल काटकर भागा... रेलवे स्टेशन पर 'चोटी कटवा' की हरकत से सहम गई कॉलेज छात्रा
AajTak
साल 2017 में उत्तरी भारत के हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे करीब 8 राज्यों में 'चोटी कटवा' का खौफ फैला था. तब कई महिलाओं की चोटियां रहस्यमयी तरीके से कट जाया करती थीं.
मुंबई के दादर में सामने आई एक अजीब घटना ने 2017 के 'चोटी कटवा' की याद ताजा कर दी है. दादर रेलवे स्टेशन पर एक सिरफिरे ने कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की की चोटी काट दी. पीड़िता की शिकायत के बाद स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के बाल काटने के आरोप में 35 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी दिनेश गायकवाड़ एक प्राइवेट फर्म में काम करता है. घटना के एक दिन बाद मंगलवार को उसे मुंबई सेंट्रल स्टेशन से पकड़ा गया.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि उसे उसके लंबे बाल पसंद नहीं थे. यह घटना उस समय हुई जब महिला दादर स्टेशन की पश्चिमी लाइन की ओर जा रही थी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाल कटने की भनक लगते ही महिला ने उस व्यक्ति का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है.
जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिनेश गायकवाड़ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है.
बता दें कि साल 2017 में उत्तरी भारत के हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे करीब 8 राज्यों में 'चोटी कटवा' का खौफ फैला था. तब कई महिलाओं की चोटियां रहस्यमयी तरीके से कट जाया करती थीं. पीड़िताएं इसे भूत प्रेत से जुड़ी बाधाएं मानने लगी थीं. महिलाएं 'चोटी कटवा' से इस कदर डर गई थीं कि घर के बाहर निकलने से पहले अपना सिर ढंक लिया करती थीं. काफी समय तक अफवाहों का बाजार गर्म रहा. सबसे बड़ी बात अब तक इस मामले में कोई भी सुराग नहीं मिला.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










