
वोट पड़े कम, किसके दावे में दम? जानें- कैसा रहा 102 सीटों पर पहले चरण का मतदान
AajTak
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत सबसे ज्यादा वोटिंग त्रिपुरा में 80.17 फीसदी हुई. इसके बाद पश्चिम बंगाल में 77.57 प्रतिशत, मेघालय में 74.21 प्रतिशत, पुडुचेरी में 73.50 प्रतिशत और असम में 72.10 प्रतिशत मतदान हुआ. अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग हुई. पहले चरण में कई प्रमुख नेताओं और हस्तियों ने भी वोट डाला, जिनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम, उनके बेटे और शिवगंगा उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम, अभिनेता रजनीकांत, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन शामिल हैं.
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. सभी सीटों पर शाम 7 बजे तक 62.37 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. अब ये वोटिंग मशीन 4 जून को खुलेंगी. सबसे ज्यादा वोटिंग त्रिपुरा में 80.17 फीसदी हुई. इसके बाद पश्चिम बंगाल में 77.57 प्रतिशत, मेघालय में 74.21 प्रतिशत, पुडुचेरी में 73.50 प्रतिशत और असम में 72.10 प्रतिशत मतदान हुआ. अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग हुई. चुनाव आयोग ने कहा कि शाम 7 बजे तक मतदान का अनुमानित आंकड़ा सभी मतदान केंद्रों से रिपोर्ट मिलने के बाद बढ़ सकता है. वहीं, पश्चिम बंगाल और मणिपुर के कुछ हिस्सों में हिंसा की सूचना मिली. अगर 2019 में हुए मतदान के पहले चरण से तुलना की जाए तो इस बार पहले फेज में कम वोटिंग हुई है.
वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि आज के मतदान की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है. यह साफ है कि पूरे भारत में लोग रिकॉर्ड संख्या में एनडीए को वोट दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज वोट देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद.उधर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा का पहले दिन का, पहला शो फ्लॉप हो गया है. जनता को अब न भाजपाइयों की अदाकारी अच्छी लग रही है, न कहानी, न घिसे-पिटे डॉयलॉग्स. बीजेपी की खिड़की खाली है. देश की जागरूक जनता को अपने नये भविष्य को चुनने के लिए अग्रिम बधाई और जिन समाजों ने परंपरा से हटके इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को खुलकर समर्थन व वोट दिया है और लगातार दे रहे हैं, उन सभी की नई राजनीतिक चेतना को नमन.
छत्तीसगढ़ में एक ग्रेनेड लॉन्चर हमले में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक CRPF कर्मी घायल हो गया. चुनाव आयोग ने कहा कि 7 चरण के चुनाव के पहले और सबसे बड़े चरण का मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा. मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई थी. चुनाव के दौरान छिटपुट हिंसा की खबरें भी सामने आईं. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा समर्थकों पर कूचबिहार के सीतलकुची में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पिटाई करने और कि मतदाताओं को धमकी देने का आरोप लगाया.
मणिपुर- राजस्थान में छिटपुट हिंसा
मणिपुर में थमनपोकपी में एक मतदान केंद्र के पास अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की और इरोइसेम्बा मतदान केंद्र पर भी हिंसा की सूचना मिली. हालांकि मणिपुर में 68.62% और बंगाल में 77.57% मतदान हुआ. उधर राजस्थान के नागौर में भी आरएलपी और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए. तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम में कुछ बूथों पर मामूली ईवीएम गड़बड़ी की सूचना मिली.
बंगाल के कूचबिहार में हिंसा

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










