
'वोट नहीं दिया इसलिए यादव और मुसलमानों का काम नहीं करूंगा', JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर का वीडियो आया सामने
AajTak
बिहार के सीतामढ़ी से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें नवनिर्वाचित जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी संसदीय सीट के यादव और मुसलमानों पर नाराजगी व्यक्त करते दिखाई दे रहे हैं. खुले मंच से इस बाबत वह बोलने से भी नहीं चूके और कहा कि इन दोनों समाज से आने वाले लोगों का मैं काम नहीं करूंगा, सिर्फ चाय-नाश्ता करा कर भेज दूंगा.
जेडीयू के नवनिर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुसलमान और यादवों का कोई काम नहीं करेंगे. बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव में इस समाज का वोट नहीं मिलने से देवेश चंद्र ठाकुर आहत है. देवेश चंद्र ठाकुर ने खुले मंच से कहा कि 22 साल से राजनीति में सक्रिय होने के दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा काम यादव और मुस्लिम समाज का किया. लेकिन चुनाव में इन लोगों ने बिना किसी कारण के उन्हें वोट नहीं किया.
आगे जेडीयू सांसद ने कहा कि अगर आगे इस समाज के लोग काम करने आते हैं तो चाय नाश्ता जरूर कराएंगे लेकिन उनका काम नहीं करेंगे. जिनको आना है आये चाय नाश्ता करें और जाये,मदद की उम्मीद नहीं करें. सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है. देवेश चंद्र ठाकुर बिहार विधान परिषद के सभापति भी हैं
देवेश चंद्र ठाकुर का छलका दर्द सीतामढ़ी में प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचे जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर का दर्द छलक पड़ा और उन्होंने खुले मंच से कह दिया कि अब वे यादव और मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करेंगे. यादव और मुसलमान समाज के लोग कोई काम करवाने आते हैं, तो जरूर आएं, लेकिन चाय नाश्ता कर वापस चले जाएं.
एनडीए के वोटों का हुआ चीरहरण देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि एनडीए के वोटों में से कितना चीरहरण हुआ. इसका कोई भी उचित कारण नहीं है. सुरी और कलवार समाज का आधा से अधिक वोट कट गया, क्या कारण है बताइए? कुशवाहा समाज का वोट अचानक कट गया. यह सब तो एनडीए का वोट था. आखिर क्यों कट गया. कुशवाहा समाज के लोग केवल इसलिए खुश हो गए कि लालू प्रसाद ने इस समाज के सात लोगों को टिकट दे दिया था.
कुशवाहा समाज को भी लिया आड़े हाथ उन्होंने कहा कि क्या कुशवाहा समाज इतना स्वार्थी हो गया है. इस समाज के बीजेपी से डिप्टी सीएम हैं सरकार में, उपेंद्र कुशवाहा अगर जीत गए होते तो आज केंद्रीय मंत्री बन गए होते, उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज से कोई पांच या सात लोग भी एमपी बन जाते जो सीतामढ़ी में उसका क्या फर्क पड़ जाता. क्या सीतामढ़ी के कुशवाहा समाज के लोग उनसे काम करवाने जाते? इनकी सोच कितनी विकृत हो गई है.
देवेशचंद्र ठाकुर ने आगे कहा कि अगर कह दूं कि कुशवाहा समाज के लोग अपना काम कराने के लिए लालू प्रसाद के सात कुशवाहा उम्मीदवारों के पास जाएं तो कैसा लगेगा. देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि मेरे पास एक मुस्लिम समाज के शख्स कुछ काम कराने के लिए आए थे, लेकिन हमने स्पष्ट कह दिया कि आप पहली बार आये हैं. इसलिए मैं कुछ ज्यादा नहीं कहूंगा. वरना मैं छोड़ता नहीं हूं. आपने वोट तो लालटेन को दिया होगा, तो उस शख्स ने कबूल भी कर लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










