
वोट कीजिए मौज लीजिए... दिल्ली में रेस्टोरेंट और टूर एंड ट्रैवल कंपनी मतदाताओं को देगी हेवी डिस्काउंट
AajTak
दिल्ली की कई टूर एंड ट्रैवल कंपनी और होटल मतदाताओं को लुभावने ऑफर दे रहे है. यहां पहुंचने वाले टूरिस्ट मतदाताओं को 20% का ऑफ दिया जाएगा. दिल्ली में 4 से 5 बड़े होटल एसोसिएशन हैं. डिस्काउंट लेने के लिए मतदाता को अपने हाथ में लगी इंक को दिखाना होगा.
चुनाव में मतदान को लेकर एक बात कही जाती है कि पहले मतदान फिर जलपान, यानी अपने दिन की शुरुआत मतदान से करिए. अब मतदान के बाद मतदाता जलपान करे इसकी व्यवस्था तो दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर में हो गईं है. जहां रेस्टोरेंट मतदाताओं को वोटिंग के बाद खाने पीने पर 20 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं. अब खाने पीने के बाद आपकी कही रुकने की इच्छा है या घूमने कि तो आप इसका भी लुत्फ उठा सकते है.
भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, हमारे यहां मतदान किसी त्योहार जैसा ही होता है. अब त्योहार को लेकर बाजारों में जिस तरह से रौनक नजर आती है वही रौनक आजकल देश की गली गली, शहर शहर में नजर आ रही है. इस बीच देश की राजधानी दिल्ली भी चुनाव के लिए तैयार है यहां भी ऑफर्स की भरमार है और खास बात ये है कि ये ऑफर्स दिल्ली के आवासियों के लिए नहीं बल्कि देश और दुनिया से पहुंच रहे तमाम वोटर्स के लिए है.
वोट डालने वालों को मिलेगा खास ऑफर
दरअसल चुनाव के मद्देनजर दिल्ली की कई टूर एंड ट्रैवल कंपनी और होटल मतदाताओं को लुभावने ऑफर दे रहे है. यहां पहुंचने वाले टूरिस्ट मतदाताओं को 20% का ऑफ दिया जाएगा. दिल्ली में 4 से 5 बड़े होटल एसोसिएशन हैं जिनके अंदर लगभग 1500 होटल आते हैं ऐसा ही एक संगठन पहाड़गंज का है.
पहाड़गंज संगठन के अध्यक्ष अजय ने बताया कि उन्होंने अपने गेस्ट हाउस और होटल को तैयार कर रखा है बुकिंग भी अब होनी शुरू हो गई है, भारत के लोकतंत्र के उत्सव को देखने विदेशी पत्रकार विदेशी मेहमान बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं इतना ही नहीं दिल्ली के मतदाताओं ने भी जो दूसरे शहरों में रहते हैं पहले से ही बुकिंग कर रखी है.
वोट डालने वालों को मिलेगा 20 प्रतिशत ऑफर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










