
'वोटर ही लोकतंत्र की आत्मा है', 2026 की पहली 'मन की बात' में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड में उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस और गणतंत्र दिवस का जिक्र करते हुए मतदाता को लोकतंत्र की आत्मा बताया. पीएम ने युवाओं से 18 साल की उम्र पूरी होते ही वोटर के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की. उन्होंने स्टार्ट-अप इंडिया के 10 साल पूरे होने पर युवाओं की सराहना की. पीएम मोदी ने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बताया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 130वां एपिसोड रविवार 25 जनवरी को प्रसारित हुआ. यह 2026 में पीएम मोदी के 'मन की बात' प्रोग्राम का पहला एपिसोड था. प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत 'नेशनल वोटर्स डे' का जिक्र करते हुए की. उन्होंने कहा कि 'मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है'.
पीएम मोदी ने कहा, 'साल 2026 की यह पहली 'मन की बात' है. कल 26 जनवरी को हम सभी 'गणतंत्र दिवस' का पर्व मनाएंगे. इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था. 26 जनवरी का ये दिन हमें अपने संविधान निर्माताओं को नमन करने का अवसर देता है. आज 25 जनवरी का दिन भी बहुत अहम है. आज 'नेशनल वोटर्स डे' यानी 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' है. मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है.'
'मतदाता बनने का उत्सव मनाएं'
उन्होंने कहा, 'आमतौर पर जब कोई 18 साल का हो जाता है, मतदाता बन जाता है तो उसे जीवन का एक सामान्य पड़ाव समझा जाता है. लेकिन, दरअसल ये अवसर किसी भी भारतीय के जीवन का बहुत बड़ा माइलस्टोन होता है. इसलिए बहुत जरूरी है कि हम देश में वोटर बनने का, मतदाता बनने का उत्सव मनाएं. आज 'मतदाता दिवस' पर मैं अपने युवा साथियों से फिर आग्रह करूंगा कि वे 18 साल का होने पर वोटर के रूप में खुद को जरूर रजिस्टर करें.'
'स्टार्ट-अप इंडिया' के 10 साल
पीएम मोदी ने कहा, '10 साल पहले, जनवरी 2016 में हमने एक महत्वाकांक्षी यात्रा की शुरुआत की थी. तब हमें इस बात का एहसास था कि भले ही यह छोटा क्यों ना हो लेकिन यह युवा पीढ़ी के लिए, देश के भविष्य के लिए, काफी अहम है. तब कुछ लोग ये समझ ही नहीं पाए कि ये आखिर है क्या. मैं जिस यात्रा की बात कर रहा हूं, वह है स्टार्ट-अप इंडिया की यात्रा. इस अद्भुत यात्रा के हीरो हमारे युवा साथी हैं.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










