
वोटर्स की मदद करेंगे पैरा-लीगल वॉलंटियर्स, नॉमिनेशन तक मानी जाएगी आपत्ति... SIR पर SC के नए निर्देश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने साफ किया कि बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन से जुड़े दावे और आपत्तियां 30 सितंबर के बाद भी दाखिल की जा सकती हैं और यह प्रक्रिया उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तारीख तक जारी रहेगी. फाइनल सूची 1 अक्टूबर को प्रकाशित होगी, लेकिन उसके बाद भी लोग दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन से जुड़ी दावे और आपत्तियां 30 सितंबर के बाद भी दाखिल की जा सकती हैं. आयोग ने कहा कि संशोधन की प्रक्रिया नामांकन की अंतिम तारीख तक जारी रहेगी. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट राज्य के कुछ राजनेताओं की उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था, जिनमें ड्राफ्ट सूची पर दावे-आपत्तियां दाखिल करने की 1 सितंबर की डेडलाइन बढ़ाने की मांग की गई थी.
सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि चुनाव आयोग ने भरोसा दिया है कि दावे और आपत्तियां 30 सितंबर के बाद भी दाखिल होंगी और उनका निस्तारण अंतिम नामांकन तक होता रहेगा. इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी सेवा प्राधिकरण के पैरा-लीगल वॉलंटियर्स की नियुक्ति का आदेश दिया, ताकि वे मतदाताओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने में मदद कर सकें.
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'समय सीमा बढ़ाने के मुद्दे पर दिए गए नोट के मुताबिक, 1 सितंबर के बाद भी दावे, आपत्तियां या सुधार दाखिल करने पर कोई रोक नहीं है. यह भी कहा गया है कि डेडलाइन बीतने के बाद भी दावे, आपत्तियां और सुधार दाखिल किए जा सकते हैं और रोल फाइनल होने के बाद भी इन्हें माना जाएगा.'
अदालत ने कहा, 'यह प्रक्रिया नामांकन की आखिरी तारीख तक जारी रहेगी और सभी नाम जोड़ने-हटाने का काम फाइनल रोल में शामिल किया जाएगा. इस स्थिति को देखते हुए, दावे-आपत्तियां और सुधार दाखिल होते रहेंगे. इस बीच, राजनीतिक दल और याचिकाकर्ता नोट पर अपना एफिडेविट दाखिल कर सकते हैं.'
1 अक्टूबर को प्रकाशित होगी सूची

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










