
वैशाली सड़क हादसा : 10 साल की लक्ष्मी की मौत से शादी की तैयारियां मातम में बदलीं, कुल 8 की हुई थी मौत
AajTak
वैशाली सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है. 10 साल की लक्ष्मी की भी जान गई है. हादसा उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ. पीड़ित पिता का कहना है कि 25 तारीख को लक्ष्मी के भाई की शादी थी. मगर, इस हादसे के बाद से शादी की खुशी का माहौल अब मातम में बदल गया है.
बिहार (Vaishali) के वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इसमें आठ लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में दस साल की लक्ष्मी भी शामिल है. उसकी मौत से पिता मिट्ठू राय सहित पूरा परिवार गमगीन है. पिछले कुछ दिनों से घर पर शादी की खुशी का माहौल था. अब वह मातम और निराशा में बदल गया है.
25 नवंबर को लक्ष्मी के चचेरे भाई रंजन की शादी होनी है. मगर, रविवार की रात हुए दर्दनाक सड़क में इस परिवार की खुशिया ऐसे गम में बदल गई हैं, जिसे कभी भूला नहीं जा सकेगा. लक्ष्मी के पिता मिठू राय ने 'आजतक' से बात करते हुए कहा है कि उनके हमारा संयुक्त परिवार है.
बड़े भाई के बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं. रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो गया. घर में मंगल कार्य भी शुरू हो गए थे. मगर, अब हमारी बेटी साथ नहीं है. बेटी धार्मिक समारोह में शामिल होने गई थी. तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.
घर से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ हादसा
हाजीपुर-महनार रोड पर नयागांव में जिस स्थान पर यह दर्दनाक हादसा हुआ, वह लक्ष्मी के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है. लक्ष्मी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार से साथ गई हुई थी. अब वह हमेशा के लिए परिवार से दूर हो गई है.
इस भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है. इसमें 6 नाबालिग बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी उम्र छह से 12 साल के बीच है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








