
वैक्सीन सर्टिफिकेट पर PM की तस्वीर पर भड़के मांझी, कहा- डेथ सर्टिफिकेट पर भी हो आपकी फोटो
AajTak
जीतन राम मांझी ने ट्विटर पर लिखा है, ''वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर यदि तस्वीर लगाने का इतना ही शौक़ है तो कोरोना से हो रही मृत्यु के डेथ सर्टिफिकेट पर भी तस्वीर लगाई जाए. यही न्याय संगत होगा.''
कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर अब विरोध के सुर बिहार में भी शुरू हो गए हैं.यहां इस बात का विरोध किसी और ने नहीं बल्कि भाजपा की सहयोगी जीतन राम मांझी की पार्टी HAM ने किया है. पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी ने ट्विटर पर लिखा है, ''वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर यदि तस्वीर लगाने का इतना ही शौक़ है तो कोरोना से हो रही मृत्यु के डेथ सर्टिफिकेट पर भी तस्वीर लगाई जाए. यही न्याय संगत होगा.'' हालांकि बाद में मांझी ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया. बिहार में भाजपा की सहयोगी हम का कहना है कि डेथ सर्टिफिकेट पर भी पीएम मोदी की तस्वीर होनी चाहिए.वाहवाही लूटें आप, गाली सुने कोई और ...अब ये नहीं चलेगा. HAM के प्रवक्ता दानिश रिज़वान ने कहा है कि संवैधानिक संस्थाओं के सुप्रीमो राष्ट्रपति होते हैं. इसलिए वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर उन्हीं की फ़ोटो होनी चाहिए. कुछ लोग कह रहे हैं कि लोगों में विश्वास जगे इसलिए PM की तस्वीर लगाई जा रही है, लेकिन सरकारी आंकड़ा है कि अब तक 1 फीसदी दलित आदिवासियों ने भी वैक्सीन नहीं लगवाई है. यानी उनमें वैक्सीन को लेकर खौफ है, ऐसी परिस्थिति में राष्ट्रपति की तस्वीर लगाई जानी चाहिए, क्योंकि वो दलित हैं और उनकी तस्वीर से दलितों में विश्वास जगेगा.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










