
‘वैक्सीन नहीं आई’, राहुल के ट्वीट पर बवाल, BJP बोली- कांग्रेस नेता को नफरत का मोतियाबिंद
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है. राहुल गांधी ने वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है.
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम एक बार फिर कुछ हद तक धीमा हुआ है, इसी मसले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. शुक्रवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं. राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी हमलावर है और कांग्रेस पर निशाना साध रही है. गौरतलब है कि राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन नीति पर सवाल खड़े कर रहे हैं. राहुल गांधी की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द बड़ी संख्या में टीकाकरण करना चाहिए, ताकि कम समय में अधिक लोगों को वैक्सीन लगे और सुरक्षा मिल सके. जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।#WhereAreVaccines राहुल गांधी जी ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा है- 'जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।' ये ट्वीट देखकर देशवासियों को बहुत ही दुख होगा। जो टीकाकरण के आंकड़ें हैं ये बताते हैं कि केंद्र सरकार ने युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया है। - श्री @gauravbh
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










