
वैक्सीन की कितनी डोज पर्याप्त? क्या कोरोना की Next Gen Vaccines दिलाएंगी नए वैरिएंट्स से मुक्ति?
AajTak
Corona in India: Covid-19 वायरस की नई लहर से दुनिया परेशान है. चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर जारी है तो भारत में XE वैरिएंट की एंट्री हो चुकी है. भारत में लोगों को बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है तो कई देश चौथी डोज लोगों को लगवा रहे हैं. क्या अब Next Generation Covid-19 vaccines ही महामारी से मुक्ति दिलाएगी?
कोरोना वायरस की महामारी से जूझते हुए दुनिया को करीब 28 महीने हो गए हैं. न तो इसके वैरिएंट रुक रहे हैं, ना ही संक्रमण और न वायरस का प्रसार थम रहा. चीन के शंघाई से वुहान की तरह फिर नई लहर शुरू हुई है तो भारत से लेकर दुनिया के हर हिस्से में बढ़ रहे केसेज ने लोगों में फिर भय उत्पन्न करना शुरू कर दिया है. भारत में अधिकांश लोग वैक्सीन की दो डोज लगवा चुके हैं और अब तीसरी यानी बूस्टर डोज का सिलसिला शुरू हो चुका है. वहीं, दुनिया के कई देश अपने लोगों को तीसरी डोज पहले ही लगवा चुके हैं और अमेरिका, ब्रिटेन, इजरायल जैसे देश अब लोगों को वैक्सीन की चौथी डोज लगवा रहे हैं.
चिंता की बात ये है कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XE ने मुंबई-गुजरात समेत भारत के कई इलाकों में दस्तक दे दी है तो ओमिक्रॉन वैरिएंट चीन समेत कई देशों में तबाही मचा रहा है. लोगों के सामने अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कोरोना के नए-नए वैरिएंट पैदा होना कभी रुकेगा? वैक्सीन की एक-दो-तीन-चार कितनी डोज वायरस से सेफ्टी देने में पूरी तरह सफल होगी? मतलब हम लोगों को वैक्सीन की कितनी डोज लगवानी होगी?
Fully Vaccinated का मतलब क्या?
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जब वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी तो माना जा रहा था कि कुछ वैक्सीन की दो डोज तो सिंगल डोज वैक्सीन की एक खुराक ही पर्याप्त होगी लेकिन आज सवा दो साल बाद महामारी के ट्रेंड को देखकर साइंटिस्ट इस बात को लेकर अब एकमत नहीं हैं. पहले ये उम्मीद थी कि खसरा और पोलियो जैसी बीमारियों की तरह Corona वैक्सीन भी आजीवन प्रोटेक्शन देगी.
लेकिन जिन देशों में वैक्सीन की चौथी डोज लोगों को लग रही है वहां भी हेल्थ से जुड़ी संस्थाएं इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि इसके बाद और डोज नहीं लगेंगी. मतलब टिटनेस, डिप्थीरिया और कुकुरखांसी जैसी बीमारियों जिसमें बूस्टर डोज की जरूरत पड़ती है वैसे ही कोरोना में भी बूस्टर डोज का सिलसिला चल पड़ा है. वैसे तो, अमेरिकी हेल्थ संस्था CDC के अनुसार वैक्सीन की दो डोज प्लस बूस्टर डोज ही Fully vaccinated मानी जाएगी लेकिन वहां भी लोगों को चौथी डोज लगाई जा रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










