
वैक्सीनेशन कराने में स्टार्स का ड्रामा, आशा नेगी बोलीं- अवेयरनेस फैलाओ, ओवरएक्टिंग बंद करो
AajTak
सेलेब्स को ट्रोल करते हुए आशा नेगी ने कहा कि यह उन सभी एक्टर्स के लिए है जो अपनी वैक्सीनेशन के दौरान का वीडियो अपलोड कर रहे हैं. यार जागरूकता के लिए ठीक है, लेकिन इतनी ओवरएक्टिंग मत करो, बहुत अजीब महसूस होता है और दिखता भी है. आशा नेगी ने यह स्टेटमेंट कुछ दिनों पहले पोस्ट किया था. अब इस पर खुलकर अपनी राय रखी है.
बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे सोशल मीडिया पर लगातार अपने वैक्सीनेशन वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं. साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रहे हैं. हालांकि, कुछ एक्टर्स के लिए मुद्दा यह नहीं है. टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी का कहना है कि जो सेलेब्स वैक्सीनेशन के दौरान कुछ ज्यादा ओवररिएक्ट कर रहे हैं या दिखा रहे हैं कि उन्हें डर लग रहा है, यह सब बंद कर दें. कैमरा के लिए वह वैक्सीनेट नहीं हो रहे हैं, बल्कि जागरूकता फैलाने और कोविड-19 से बचने के लिए वह ऐसा कर रहे हैं. सेलेब्स को किया आशा ने ट्रोल सेलेब्स को ट्रोल करते हुए आशा नेगी ने कहा कि यह उन सभी एक्टर्स के लिए है जो अपनी वैक्सीनेशन के दौरान का वीडियो अपलोड कर रहे हैं. यार जागरूकता के लिए ठीक है, लेकिन इतनी ओवरएक्टिंग मत करो, बहुत अजीब महसूस होता है और दिखता भी है. आशा नेगी ने यह स्टेटमेंट कुछ दिनों पहले पोस्ट किया था. अब इस पर खुलकर अपनी राय रखी है.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











