
वेस्टइंडीज ने कूट दिया साउथ अफ्रीका… तो समझो 5 साल के सबसे मुश्किल इम्तिहान में फंस गई टीम इंडिया!
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 111 पर सिमटना सिर्फ हार नहीं, आत्मविश्वास पर चोट था. अब चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला सिर्फ दो अंकों का नहीं, बल्कि नेट रन रेट और सेमीफाइनल की राह तय करने वाला इम्तिहान बन सकता है- खासकर अगर वेस्टइंडीज पहले मैच में साउथ अफ्रीका को हरा दे.
2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से टीम इंडिया किसी विपक्षी से नहीं, अपने ही बनाए पैमानों से लड़ रही थी. 41 में से 31 जीत- ये सिर्फ आंकड़ा नहीं, वर्चस्व की घोषणा थी. टी20 इतिहास के 11 सबसे बड़े स्कोरों में तीन भारत के नाम. यानी बल्लेबाजी सिर्फ चल नहीं रही थी, दौड़ रही थी.
लेकिन एक हार ने पूरी कहानी हिला दी.
दोनों व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में 17 मैचों की लगातार जीत का सिलसिला… और साउथ अफ्रीका ने ब्रेक लगा दिया. अचानक घरेलू वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की सीट पक्की नहीं दिख रही. सवाल उठने लगे- क्या यह टीम दबाव झेल पाएगी?
गुरुवार यानी आज चेन्नई में भारत सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ेगा. लेकिन असली दबाव उससे पहले शुरू हो सकता है. अगर दिन के पहले मैच में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका को हरा देता है, तो भारत के सामने सीधी शर्त होगी- जीतो, वरना समीकरण में उलझो.
उस स्थिति में मुकाबला सिर्फ जीत का नहीं रहेगा, बल्कि नेट रन रेट की जंग भी छिड़ जाएगी. यानी कितने रन से जीतते हैं, कितनी तेजी से पीछा करते हैं- हर गेंद का हिसाब मायने रखेगा.
ऐसी स्थिति की आदत इस टीम को नहीं रही है. 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत शायद ही कभी इतने खुले ‘करो या मरो’ दबाव में उतरा हो. खासकर मौजूदा टीम के युवा बल्लेबाज- जिनकी पहचान ही हाई-रिस्क क्रिकेट है. वे जोखिम लेते हैं, बड़े शॉट खेलते हैं और अक्सर सफल भी होते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










