
वेडिंग एनिवर्सरी पर युवती की हत्या, पति बोला- मैंने उसकी बात को मजाक समझा था
AajTak
हिसार से ऑनर किलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां लव मैरिज करने वाली युवती को उसी की वेडिंग एनिवर्सरी की रात मायके मार दिया गया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की. श्मशान घाट से हड्डियों के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया.
हरियाणा के हिसार से ऑनर किलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां लव मैरिज करने वाली युवती को उसी की वेडिंग एनिवर्सरी की रात मायके मार दिया गया. हत्या के बाद सोमवार सुबह युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया. यह घटना जिले के आजाद नगर इलाके में हुई. मृतिका के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामा समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की.
जानकारी के मुताबिक खरकड़ा गांव के रहने वाले मनदीप ने प्रेमिका शीतल से एक साल पहले लव मैरिज की थी. इनके बीच करीब 6 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे. 29 अक्टूबर 2022 को मनदीप और शीतल ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली. प्रेमिका शीतल के परिजन शुरू से ही इस शादी के खिलाफ थे. इसका प्रमाण पत्र भी उनके पास के पास है. बाद में परिजन मान गए थे.
ऑनर किलिंग में लव मैरिज करने वाली युवती की हत्या
मनदीप ने पुलिस को बताया कि 28 अक्टूबर को उसकी पत्नी के मामा का फोन आया. उन्होंने कहा कि शीतल को मायके भेज दो उसके भाई की शादी है. साथ ही दिसंबर में पूरे समाज के सामने तुम्हारी भी शादी करा देंगे. मामा के कहने पर उसने अपनी पत्नी शीतल को आजाद नगर मायके में छोड़ दिया था.
इसके अलावा मनदीप ने पुलिस को बताया कि मायके जाने के बाद उसकी पत्नी शीतल ने उसे फोन किया और कहा परिजन उसकी शादी दूसरे लड़के से कराने और तुम्हें जान से मारने बात कह रहे हैं. रविवार शीतल ने अपने मनदीप को अपनी हत्या की आशंका जताई थी. जिसे वह मजाक मान रहा था. उसे सोमवार सुबह पता चला कि परिजन ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी.
शीतल ने मनदीप को फोन कर अपनी हत्या की आशंका जताई थी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










