
वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ से 9 श्रद्धालुओं की मौत... आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में बड़ा हादसा
AajTak
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में कार्तिक मास की एकादशी पर भगदड़ मच गई. हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं. बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई.
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई. इस हादसे में कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
यह हादसा कार्तिक मास की एकादशी के पावन अवसर पर हुआ, जब मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई. कई लोग गिर पड़े और उनके ऊपर भीड़ चढ़ती चली गई.
यह भी पढ़ें: करूर भगदड़ पीड़ित परिवारों से मिलकर रो पड़े एक्टर विजय, माफी मांगते हुए बोले...
जानकारी मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. जिला प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि हालात पर काबू पाया जा सके.
चश्मदीदों का कहना है कि सुबह से ही मंदिर में भीड़ काफी बढ़ गई थी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण हालात बेकाबू हो गए. स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि भीड़ नियंत्रण में चूक कहां हुई.
यह भी पढ़ें: करूर भगदड़ मामला: एक्टर विजय ने पीड़ित परिवारों से की 'सीक्रेट' मुलाकात, रिसॉर्ट में बुक किए थे 50 कमरे

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










