
वूमेंस प्रीमियर लीग को देखते हुए मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, DMRC ने दी जानकारी
AajTak
DMRC ने वूमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले को लेकर समय में बदलाव किया है. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने आज रात 12 बजकर 15 मीनट बजे तक मेट्रो चलाने का निर्णय लिया है. ताकि लोगों को घर लौटने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े.
दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं? तो ये खबर आपके बड़ी काम की है. दरअसल, WPL फाइनल मैच को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने समय में बदलाव किया है. एक्स पर जानकारी साझा करते हुए दिल्ली मेट्रो ने लिखा कि रविवार को दिल्ली मेट्रो के अंतिम संचालन के समय को बढ़ा दिया गया है. ताकि मैच देखने गए दर्शकों की सुचारू आवाजाही हो सके.
DMRC ने महिला प्रीमियर लीग फाइनल को लेकर समय में बदलाव किया है. दिल्ली मेट्रो ने यह फैसला महिला आईपीएल के फाइनल मैच को देखते हुए लिया है. इस वजह से आज यानी रविवार को मेट्रो रात 12 बजकर 15 तक मिलेगा. यात्रियों की सुविधा के लिए सभी लाइनों और स्टेशनों तक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी.
DC और RCB के बीच फाइनल मैच
बता दें कि आज महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मैच है. दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह फाइनल मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ मैच को खत्म होने में करीब 4 से 5 घंटे लग सकते हैं. इस वजह से यह निर्णय लिया गया है.
DMRC ने दी शुभकामना
DMRC ने एक्स पर दिल्ली कैपिटल्स टीम को फाइनल में पहुंचने लिए शुभकामनाएं भी दी. इस पर Delhi Capitals ने लिखा 'आपके सहयोग के लिए आभारी हूं, आपकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं'. दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंर्स बैंगलोर के बीच आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स पिछले सीजन में उपविजेता रह चुकी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










