
वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला रख सकते हैं PM मोदी, DU ने भेजा निमंत्रण
AajTak
दिल्ली विश्वविद्यालय के सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में दो नए दिल्ली विश्वविद्यालय परिसरों के साथ-साथ वीर सावरकर के नाम पर एक कॉलेज की नींव रख सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीर सावरकर के नाम से दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध एक कॉलेज की आधारशिला रख सकते हैं. विश्वविद्यालय के सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में दो नए दिल्ली विश्वविद्यालय परिसरों के साथ-साथ वीर सावरकर के नाम पर एक कॉलेज की नींव रख सकते हैं.
दिल्ली में वीर सावरकर के नाम पर कॉलेज को साल 2021 में डीयू की कार्यकारी परिषद द्वारा मंजूरी दी गई थी. ये कॉलेज नजफगढ़ में 140 करोड़ रुपये की अस्थायी लागत पर बनाया जाएगा. सूत्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया है और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहा है.
दो अन्य कैंपस की भी रखेंगे आधारशिला
सूत्रों ने ये भी बताया कि सूरजमल विहार में प्रस्तावित ईस्ट कैंपस की स्थापना अनुमानित लागत 373 करोड़ रुपये होगी, जबकि द्वारका में वेस्ट कैंपस की लागत 107 करोड़ रुपये होगी.
वहीं, 2021 में डीयू की कार्यकारी परिषद ने वेस्ट कैंपस का नाम भाजपा की दिवंगत नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के नाम पर कॉलेज का नाम रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे थी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







