
वीजा विवाद के बीच भारतीय मूल के 2 प्रोफेशनल का प्रमोशन! अमेरिकी कंपनियों ने बनाया CEO
AajTak
अमेरिकी प्रशासन ने एच-1बी वीजा आवेदन के लिए 88 लाख रुपये का एकमुश्त शुल्क लगा दिया है. ट्रंप के इस कदम को अमेरिका में नौकरी की चाहत रखने वाले प्रोफेशनल्स के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन अमेरिकी कंपनियों ने भारतीय मूल के दो शख्स को CEO के पद पर नियुक्त कर संदेश दिया है कि वे टैलेंट से समझौता नहीं करेंगे.
ऐसे समय में जब डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाला अमेरिकी प्रशासन एच-1बी वीज़ा नियमों को कड़ा कर रहा है, दो प्रमुख अमेरिकी कंपनियों ने सोमवार को भारत में जन्मे नेताओं को शीर्ष पदों पर प्रमोशन दिया है. इस अहम समय में इन कंपनियों ने ऐसा करके ट्रंप प्रशासन को संदेश दिया है कि परफॉर्मेंस के मामले में अमेरिकी कंपनियां किसी तरह के गैर जरूरी दबाव को स्वीकार नहीं करेंगी.
55 साल के भारतीय मूल के टैलेंट श्रीनिवास गोपालन 1 नवंबर से अमेरिकी दूरसंचार दिग्गज टी-मोबाइल के सीईओ का पद संभालेंगे. कंपनी ने एच-1बी नियमों पर अमेरिकी सरकार की सख्ती के बीच उन्हें प्रमोशन दिया है.
आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र गोपालन वर्तमान में टी-मोबाइल के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) के रूप में कार्यरत हैं और माइक सीवर्ट का स्थान लेंगे. सीवर्ट 2020 से कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं और अब वाइस प्रेसिडेंट के नए पद को संभालेंगे.
गोपालन ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा, "टी-मोबाइल के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भूमिका निभाकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं लंबे समय से इस कंपनी की उपलब्धियों से अभिभूत हूं. ये कंपनीवायरलेस तकनीक को नए सिरे से गढ़कर ग्राहकों को ऐसे तरीके से सेवा प्रदान कर रही है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी."
गोपालन का करियर समृद्ध है और उन्हें दुनिया कई देशों और कई इंडस्ट्रीज में काम करने का अनुभव है. हिंदुस्तान यूनिलीवर में एक मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में शुरुआत करने के बाद उन्होंने भारती एयरटेल, वोडाफोन, कैपिटल वन और डॉयचे टेलीकॉम में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है. यहां पर उन्होंने कंपनी के ग्रोथ को दोगुना किया, लाखों घरों तक फाइबर नेटवर्क पहुंचाया और जर्मनी में मोबाइल बाज़ार में रिकॉर्ड हिस्सेदारी हासिल की.
टी-मोबाइल में, उन्होंने प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता और कमर्शियल विभागों का नेतृत्व किया है और 5G, AI और डिजिटल परिवर्तन में पहलों का नेतृत्व किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










