
'विस्फोटक रखे हैं...', एक मैसेज से दिल्ली-NCR के 80 स्कूलों में दहशत... जानिए धमकी भरे ईमेल का क्या है रूस कनेक्शन?
AajTak
Delhi School Bomb Threat News: दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को धमकी भरे ईमेल (threatening emails) से हड़कंप मच गया है. इस मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां (security agencies) जांच में जुटी हुई हैं. सूत्रों का कहना है कि ईमेल भेजने के लिए जिस आईपी एड्रेस का इस्तेमाल हुआ है, उसका सर्वर विदेश में मौजूद है.
Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली और नोएडा के 80 स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल भेजे भेजे जाने को लेकर बवाल मच गया है. स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इनमें द्वारका का DPS, मयूर विहार का मदर मैरी स्कूल और नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल जैसे हाई प्रोफाइल स्कूल शामिल हैं. जो धमकी भरा ईमेल स्कूलों को भेजा गया है, उसमें मजहबी संगठन की ओर से खतरनाक बातें लिखी गई हैं, और कहा गया है कि स्कूलों में बम रखे हैं, इसी के साथ उड़ाने की धमकी दी गई है.
इस पूरे मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां (security agencies) जांच में जुटी हैं. सूत्रों का कहना है कि स्कूलों को जो धमकी वाला ईमेल भेजा गया है, वह रूस से भेजा गया है. आईपी एड्रेस की जांच में रूसी लैंग्वेज डिटेक्ट हुई है. ईमेल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर जांच पड़ताल की, हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
यह भी पढ़ें: Delhi NCR में स्कूलों से आए मैसेज से परेशान हुए पेरेंट्स, "Delhi NCR में स्कूलों से आए मैसेज से परेशान हुए पेरेंट्स, आनन-फानन में पहुंचे बच्चों को लेने
इस पूरे मामले की जांच में जुटी एजेंसियों को शक है कि ईमेल भेजने के लिए जिस IP एड्रेस का इस्तेमाल हुआ है, उसका सर्वर विदेश में मौजूद है. नोएडा-गाजियाबाद-दिल्ली पुलिस कोऑर्डिनेशन के साथ तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है. यह भी सामने आया है कि ईमेल भेजने के लिए एक ही आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, स्कूलों को धमकीभरा ईमेल रूस से भेजा गया है. जांच के दौरान IP address Russia language detect हुई है.
धमकी भरे ईमेल को लेकर दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने क्या कहा?
दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में बम की धमकी पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना का कहना है कि जानकारी सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच और पूरे इलाके को घेर लिया गया है. तलाशी अभियान चल रहा है. डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते भी मौजूद हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










