
विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान मुद्रा में बैठे पीएम मोदी, अगले 45 घंटे तक नहीं खाएंगे अन्न
AajTak
पीएम मोदी गुरुवार को तमिलनाडु पहुंचे. यहां उन्होंने भगवती अम्मन मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद वह विवेकानंद मेमोरियल पहुंचेंगे, जहां वह 45 घंटे का ध्यान लगाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम को तमिलनाडु पहुंचे. तमिलनाडु के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में उनका ध्यान शुरू हो गया है. सामने आई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी शाम 6 बजकर 45 मिनट पर ध्यान अवस्था में बैठे. अब वह 45 घंटे तक ध्यान अवस्था में रहेंगे. इस पहले पीएम मोदी ने भगवती अम्मन मंदिर पहुंचकर वहां दर्शन-पूजन किया था.
मौन रहेंगे पीएम मोदी, सिर्फ तरल आहार लेंगे पीएम मोदी का ध्यान शाम 6:45 बजे शुरू हो गया है. अब 45 घंटे ध्यान करेंगे. इन 45 घंटों तक उनका आहार केवल नारियल पानी, अंगूर का रस और अन्य तरल पदार्थ होगा. वह ध्यान कक्ष से बाहर नहीं निकलेंगे और मौन रहेंगे.
बता दें कि जब गुरुवार को पीएम मोदी तमिलनाडु पहुंचे तो उन्होंने पहले यहीं के पास स्थित भगवती अम्मन मंदिर में पूजा की. यहीं से वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचें और अब वह यहां लगभग दो दिनों तक के लिए ध्यान में बैठ गए हैं. 1 जून को अपने प्रस्थान से पहले पीएम मोदी यहां संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का दौरा भी कर सकते हैं. स्मारक और मूर्ति दोनों छोटे-छोटे टापुओं पर बनाए गए हैं, जो समुद्र में अलग-अलग और टीले जैसी चट्टानी संरचनाएं हैं.
समुद्र के बीच स्थित स्मारक पर पीएम मोदी के 45 घंटे के प्रवास के लिए भारी सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं. भाजपा नेताओं ने कहा था कि पीएम मोदी आज लोकसभा चुनाव प्रचार के समापन के बाद स्वामी विवेकानन्द को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे. पीएम ने 2019 के चुनाव अभियान के बाद केदारनाथ गुफा में इसी तरह का प्रवास किया था.
1 जून की शाम तक ध्यान करेंगे पीएम मोदी पीएम मोदी गुरुवार की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे, जहां माना जाता है कि विवेकानन्द ने 'भारत माता' के बारे में दिव्य दृष्टि प्राप्त की थी. पीएम मोदी की यात्रा से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके प्रवास के दौरान 2000 पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे, यहां तक कि भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना भी कड़ी निगरानी रखेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










