
विवादित फतवा जारी करने वाले मौलाना के खिलाफ एक्शन की मांग, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत
AajTak
मौलाना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा के साथ काम करने वाले मुसलमानों से सामाजिक और धार्मिक संबंध समाप्त कर दिए जाएं. उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे लोग इस्लाम धर्म से बाहर हो चुके हैं और उनका 'हुक्का-पानी बंद' कर देना चाहिए, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की ओर से तुगलक रोड थाने में इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना सज्जाद नोमानी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मौलाना सज्जाद नोमानी ने एक फतवे के माध्यम से भाजपा से जुड़े मुस्लिम कार्यकर्ताओं का बहिष्कार करने और उन्हें इस्लाम धर्म से खारिज करने का आह्वान किया गया. विवादित फतवे का बाकायदा एक वीडियो भी जारी किया गया है.
गौरतलब है कि मौलाना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा के साथ काम करने वाले मुसलमानों से सामाजिक और धार्मिक संबंध समाप्त कर दिए जाएं. उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे लोग इस्लाम धर्म से बाहर हो चुके हैं और उनका 'हुक्का-पानी बंद' कर देना चाहिए, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कड़ा रुख अपनाया और दिल्ली पुलिस से लिखित शिकायत कर मौलाना सज्जाद नोमानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही इस बात का उल्लेख किया गया है कि इस बयान के कारण समाज में विभाजन और धार्मिक उन्माद फैलाने का खतरा है. इस मामले में पुलिस से तुरंत संज्ञान लेने और आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है.
'मुस्लिम कार्यकर्ताओं का किया जा रहा सामाजिक बहिष्कार'
इस मुद्दे आजतक से बात करते हुए जमाल सिद्दीकी ने कहा कि मौलाना के इस बयान के बाद भाजपा से जुड़े मुस्लिम कार्यकर्ताओं का सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा है. उन्हें मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थानों पर तिरस्कार और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि मौलाना के इस बयान से प्रभावित होकर सोशल मीडिया पर कई लोग गाली-गलौज और अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं. जमाल सिद्दीकी ने ये भी दावा किया है कि उन्हें और अन्य कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










