
'विरोधी मेरे घर पर रोज पत्थर फेंकते थे', नितिन गडकरी ने राजनीति में अपने शुरुआती दिनों को किया याद
AajTak
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम में बोलते हुए अपने राजनीति में एंट्री के दिनों को याद करते हुए कहा कि कैसे उनके इलाके के कुछ लोग राजनीति में उनके शुरुआती दिनों में नियमित रूप में उनके घर पर पत्थर फेंकते थे, लेकिन अब ये बीजेपी के विरोधी वक्त के साथ पार्टी के सदस्य हो गए हैं.
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में राजनीति में शुरुआती दिनों को याद किया और कहा कि कुछ विरोधी शुरुआती दिनों में हर रोज उनके घर पर पत्थर फेंके थे. साथ ही उन्होंने पार्टी के प्रति समर्पण के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं की तारीफ की.
केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में बोलते हुए अपने राजनीति में एंट्री के दिनों को याद करते हुए कहा कि कैसे उनके इलाके के कुछ लोग राजनीति में उनके शुरुआती दिनों में नियमित रूप में उनके घर पर पत्थर फेंकते थे, लेकिन अब ये बीजेपी के विरोधी वक्त के साथ पार्टी के सदस्य हो गए हैं.
स्थानीय बीजेपी नेता रामदास अंबटकर को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने प्रतिकूल समय में भी पार्टी के प्रति समर्पण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की.
उन्होंने आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक बालासाहेब देवरस के एक भाषण का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक दुर्लभ कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है.
समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत पूरे किया 100 वर्ष
गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि RSS में बड़ी संख्या में ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी बदौलत संगठन ने सफलतापूर्वक लगभग 100 वर्ष पूरे किए हैं. ये कार्यकर्ता हमेशा अपनी विचारधारा और राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










