
विराट कोहली-रोहित शर्मा के दीवाने हैं करीना के बेटे, मां से की ये डिमांड
AajTak
करीना कपूर ने बताया है कि उनके बेटे तैमूर को क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा बेहद पसंद है. वो आजकल क्रिकेट के शौकीन हो गए हैं और अपनी मां से कई सारी डिमांड भी करते रहते हैं.
क्रिकेट की दीवानगी इंडिया में काफी ज्यादा है. बॉलीवुड में भी कई सेलेब्रिटी क्रिकेट पसंद करते हैं. एक्ट्रेस करीना कपूर खान बताती हैं कि उनके बड़े बेटे तैमूर को भी क्रिकेट पसंद है. वो अपनी मां से क्रिकेट को लेकर कई सारी बातें किया करते हैं. इसी बीच तैमूर की डिमांड्स भी आती हैं जिसे करीना चाहकर भी पूरा नहीं कर पाती हैं.
मां करीना से तैमूर ने की कौनसी डिमांड?
करीना ने हाल ही में अपनी ननद सोहा अली खान के शो 'All about her' पर पेरेंटिंग से जुड़ी कई सारी बातें की. एक्ट्रेस ने बताया कि अब उनके बेटे तैमूर क्रिकेट देखा करते हैं. उन्हें क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली बहुत पसंद है. तैमूर अक्सर अपनी मां करीना से दोनों क्रिकेटर्स के बैट की भी डिमांड करते हैं.
करीना का कहना है, 'तैमूर मुझसे सिर्फ एक ही चीज पूछता रहता है कि क्या आपकी रोहित शर्मा और विराट कोहली से दोस्ती है? क्या आप उन्हें मैसेज करके उनसे उनका बैट मेरे लिए मांग सकती हैं? मगर मैं उसे कहती हूं कि नहीं, मैं ये नहीं कर सकती. मैं उन्हें उतना नहीं जानती हूं कि उन्हें मैसेज करके उनका बैट मांग सकूं.'
तैमूर की क्रिकेट को लेकर दीवानगी, क्या बनेंगे क्रिकेटर?
ये पहला मौका नहीं है जब तैमूर की क्रिकेट को लेकर दीवानगी का किस्सा सुनने मिला है. पिछले साल वो अपने पिता सैफ अली खान के साथ जब लंदन में थे, तब वहां भी तैमूर क्रिकेट खेलते नजर आए थे. उन्हें यूके के कई प्रोफेशनल कोच की तरफ से बॉलिंग और बैटिंग की ट्रेनिंग भी मिल रही थी. पिता सैफ संग इंटरनेशनल क्रिकेट मास्टर्स क्लब में तैमूर के बिताए हुए पलों को शेयर भी किया गया था. ऐसे में फैंस के मन में यही सवाल था कि क्या अब वो अपने दादा और परदादा की तरह क्रिकेट का रास्ता चुनेंगे.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












