
टीवी के लेजेंडरी 'गिरगिट' हैं सुनील ग्रोवर, मिमिक्री से उड़ा रहे सबके होश, टैलेंट को सलाम
AajTak
अगर आपको याद हो तो 'धुरंधर' की रिलीज के वक्त दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को 'कमेलियन' यानी गिरगिट बताया था. अगर रणवीर सिंह बड़े पर्दे के कमेलियन हैं, तो सुनील ग्रोवर को छोटे पर्दे का कमेलियन कहा जा सकता है.
इन दिनों हर तरफ फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' और एक्टर रणवीर सिंह के चर्चे हो रहे हैं. फिल्म भारत समेत दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.इसने अपने पहले हफ्ते में ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा ग्लोबल कलेक्शन के मामले में पार कर लिया है. लेकिन 'धुरंधर 2' की आंधी और रणवीर की तारीफ के पुलों के बीच एक और शख्स है, जो अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर सभी से वाहवाही बटोर रहा है. वो कोई और नहीं बल्कि कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर हैं.
कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी का रोल निभाकर हर घर में अपनी पहचान बनाने वाले सुनील ग्रोवर. अगर आपको याद हो तो 'धुरंधर' की रिलीज के वक्त दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को 'कमेलियन' यानी गिरगिट बताया था.अगर रणवीर सिंह बड़े पर्दे के कमेलियन हैं, तो सुनील ग्रोवर को छोटे पर्दे का कमेलियन कहा जा सकता है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












