
विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में रिप्लेस कर सकते हैं ये 5 युवा खिलाड़ी, एक का अभी तक डेब्यू भी नहीं
AajTak
क्रिकेट के मैदान पर शायद ही ऐसी कोई चुनौती रही हो जो विराट कोहली को विचलित कर सके. हालांकि 2011 के वेस्टइंडीज दौरे पर पदार्पण टेस्ट में फिडेल एडवडर्स ने उन्हें खास परेशान किया, लेकिन कोहली ने उससे निपटने का तरीका तलाशने में देर नहीं की.
क्रिकेट के मैदान पर शायद ही ऐसी कोई चुनौती रही हो जो विराट कोहली को विचलित कर सके. हालांकि 2011 के वेस्टइंडीज दौरे पर पदार्पण टेस्ट में फिडेल एडवडर्स ने उन्हें खास परेशान किया, लेकिन कोहली ने उससे निपटने का तरीका तलाशने में देर नहीं की.
टेस्ट क्रिकेट में वह मनचाहे अंदाज में पदार्पण नहीं कर सके और मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी बातों में थोड़ी चिंता और भ्रम झलक रहा था. लेकिन उन्होंने चुनौतियों से लड़ना नहीं छोड़ा और 2014 से 2019 के बीच ऐसी ऊंचाइयों को छुआ जहां आधुनिक दौर के कई क्रिकेटर नहीं पहुंच पाए हैं. कोहली ने रन और शतकों की झड़ी लगा दी और भारत को टेस्ट क्रिकेट में कुछ बेहतरीन ऊंचाइयों और यादगार जीत तक पहुंचाया.
उनका यह प्रदर्शन युवा बल्लेबाजों के लिए ‘ब्लूप्रिंट’ है, जिन्हें कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट की कमान संभालने का काम सौंपा गया है. इनमें से कुछ पर चर्चा की गई है.
शुभमन गिल
अगली पीढ़ी के स्टार में शुभमन गिल सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं जो आने वाले दिनों में संभवत: भारत के मुख्य बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान हो सकते हैं. शायद यह एक संयोग है ही है कि गिल भी कोहली के सामने खुद को उनके ही स्थान पर पाते हैं जब वह 25 साल के थे जिसमें उनका टेस्ट रिकॉर्ड औसत था.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












