
वियतनाम से लौटे लोगों को धमकाकर रख ली थीं शराब की 3 बोतलें और 400 US डॉलर, जांच के बाद हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड
AajTak
वियतनाम से लौटे चार लोग अहमदाबाद से कैब के जरिए वडोदरा जा रहे थे, तभी उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक लिया और तलाशी ली. उनसे शराब की तीन बोतलें, 400 अमेरिकी बोतलें और 12 हजार रुपये ले लिए. इस मामले में जांच के बाद हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है.
गुजरात के वडोदरा में रहने वाले कपल समेत 4 लोग वियतनाम से अहमदाबाद आने के बाद टैक्सी से वापस वडोदरा लौट रहे थे, तब टैक्सी को रोककर जांच करने वाले पुलिसकर्मियों ने दंपति को डरा धमकाकर उनसे 3 शराब की बोतल, 400 अमेरिकी डॉलर, 12 हज़ार रुपये कैश ले लेने के मामले में रामोल पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल खुमानसिंह दानाभाई को सस्पेंड किया गया है.
बीते 5 अक्टूबर को दंपति वियतनाम से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे थे. उन्होंने अहमदाबाद से वडोदरा के लिए टैक्सी बुक करवाई थी. वडोदरा पहुंचने के लिए टैक्सी एक्सप्रेस-वे होकर जा रही थी, लेकिन जब टैक्सी अदानी सर्किल पहुंची तो रामोल पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल खुमानसिंह दानाभाई समेत पुलिसकर्मियों ने टैक्सी को रोक लिया और उसकी तलाशी ली, जिसमें चार विदेशी शराब की बोतलें मिलीं. दंपति के पास शराब की परमिट होने के बावजूद इन शराब की बोतल को लेकर कार्यवाही करने के नाम पर उन्हें डरा धमकर हेड कांस्टेबल खुमानसिंह दानाभाई ने 3 शराब की बोतलें, 400 अमेरिकी डॉलर, 12 हजार रुपये कैश लेकर दंपति को छोड़ा था, जिसके बाद वडोदरा लौटे दंपति के रिश्तेदार रामोल पुलिस में शिकायत करने पहुंचे थे और पूरे मामले की जांच शुरू की गई थी. जिसमें हेड कांस्टेबल खुमानसिंह दानाभाई को कुसूरवार पाए जाने पर सस्पेंड कर दिया गया है.
शिकायत की बात पहली बार में नहीं सुनी गई
बता दें कि वडोदरा के दंपति को डरा धमकाकर उनसे 3 शराब की बोतलें, 400 अमेरिकी डॉलर, 12 हजार रुपये कैश लेने के मामले में दंपति के रिश्तेदार रामोल पुलिस थाने में जब शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे तो पहले तो उनकी बात नहीं सुनी गई थी, लेकिन इससे कुसूरवार पुलिसकर्मियों में डर फैल गया था और उन्होंने वडोदरा के दंपति को फोन करके 3 शराब की बोतल, 400 अमेरिकी डॉलर, 12 हजार रुपये कैश लौटाने की बात कहकर मामला दबाने की कोशिश भी की. हालांकि तब तक मामला उच्च पुलिस अधिकारियों तक पहुंच चुका था और मामले की जांच एसीपी कृनाल देसाई को सौंपी जा चुकी थी.
पुलिसकर्मियों ने पहले धमकाया फिर ले ली बोतलें, अमेरिकी डॉलर
एसीपी कृनाल देसाई ने पूरें मामले की जांच की तो उन्होंने पाया कि अदानी सर्किल के पास टैक्सी रोककर जांच करने पर शराब की बोतल मिलने के बाद दंपति को डराया धमकाया गया था. उन्होंने शराब की बोतल का बिल बताया, उनके पास लिकर परमिट होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे 3 शराब की बोतलें, 400 अमेरिकी डॉलर, 12 हजार रुपये कैश ले लिए थे. मामले की सच्चाई सामने आने पर आखिरकार कार्रवाई करते हुए रामोल पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल खुमानसिंह दानाभाई को सस्पेंड किया गया है. हालाकि उनके साथ मौजूद दूसरे दो पुलिसकर्मियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जाने जो लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










