
वियतनाम: तेलंगाना के छात्र की तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, मौके पर मौत, CCTV आया सामने
AajTak
तेलंगाना के कागजनगर के रहने वाले एमबीबीएस छात्र अर्शिद अश्रिथ की वियतनाम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. 150cc बाइक पर तेज रफ्तार से सवारी के दौरान एक दीवार से टकरा गए. हादसे में अश्रिथ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
वियतनाम के केन थो सिटी में पढ़ाई कर रहे तेलंगाना के एक छात्र की बाइक हादसे में मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब छात्र अपने एक दोस्त के साथ तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतक छात्र की पहचान कागजनगर, कोमराम भीम आसिफाबाद जिले के रहने वाले अर्शिद अश्रिथ (21) के रूप में हुई है. वह स्थानीय कपड़ा व्यापारी अर्शिद अर्जुन और प्रतिमा का बेटा था.
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
अर्शिद वियतनाम के केन थो शहर में तीसरे वर्ष का एमबीबीएस छात्र था. कल सुबह वह अपने एक दोस्त के साथ 150cc बाइक पर सवार होकर निकला था. इस दौरान तेज रफ्तार में बाइक फिसल गई और एक मकान की दीवार से टकरा गई.
घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल
हादसे में अर्शिद अश्रिथ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस दुखद खबर के बाद अर्शिद के परिवार में मातम छा गया. बेटे की अचानक मौत की खबर सुनकर माता-पिता गहरे सदमे में हैं. अर्शिद की मौत से इलाके में भी शोक की लहर है. स्थानीय लोग परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










