
विमान में बम की बात रहा था यात्री, दिल्ली में महिला की शिकायत पर गिरफ्तार
AajTak
विस्तारा एयरलाइन्स में सवार महिला की शिकायत पर एक पुरुष यात्री को अरेस्ट किया गया है. आरोपी पर बम की बात करने का आरोप है. जब सह यात्री ने सुना तो उसने एयरलाइन को जानकारी दी. आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है. वो यूपी के पीलीभीत का रहने वाला है.
दिल्ली एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार किया गया है. महिला का आरोप है कि ये युवक विमान में बम की बात कर रहा था. मामला विस्तारा एयरलाइन्स का है. ये फ्लाइट दिल्ली से दुबई जा रही थी.
महिला सह-यात्री ने फ्लाइट क्रू मेंबर से शिकायत की थी. उसका कहना था कि पुरुष यात्री फोन पर बम की बात कर रहा है. महिला की शिकायत पर क्रू मेंबर ने पुरुष यात्री को CISF के हवाले कर दिया है, जहां से दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. घटना 7 जून की है. आरोपी का नाम अजीम खान है और वो पीलीभीत का रहने वाला है. उससे पूछताछ की जा रही है.
बताया गया कि UK-941 विस्तारा की ये फ्लाइट दिल्ली से मुंबई होते हुए दुबई जा रही थी.
बता दें कि इससे पहले दिल्ली से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-111 में एक यात्री के उत्पात मचाने की खबर आई थी. यात्री ने केबिन क्रू के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा. फ्लाइट लैंड होने के बाद यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
'क्रू के सदस्यों के साथ अभद्रता'
घटना के बाद एअर इंडिया ने कहा है कि मौखिक और लिखित चेतावनियां देने के बाद भी यात्री के व्यवहार में बदलाव नहीं आया. उसने केबिन क्रू के दो सदस्यों को शारीरिक नुकसान भी पहुंचाया. इसके बाद पायलट ने दिल्ली लौटने का फैसला लिया. फ्लाइट की लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम खेद जताते हैं. लंदन की उड़ान के समय में आज बदलाव किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










