
विमान के टॉयलेट में पी रहा था सिगरेट, निकलने लगा धुआं... एयरपोर्ट पर लैंड करते ही हुआ अरेस्ट
AajTak
हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर दुबई से आई इंडिगो फ्लाइट में धूम्रपान करने पर यात्री गंगाराम को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से सिगरेट और लाइटर जब्त किए गए हैं. इससे पहले 27 सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर भी फुकेत-मुंबई फ्लाइट में स्मोकिंग करते पकड़े गए भव्य गौतम जैन को गिरफ्तार किया गया था.
हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो की दुबई-हैदराबाद फ्लाइट में धूम्रपान करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार यात्री की पहचान गंगाराम के रूप में हुई है. एयरलाइंस स्टाफ ने उन्हें विमान के शौचालय में धूम्रपान करते हुए पकड़ लिया.
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही विमान हैदराबाद पहुंचा, एयरलाइन स्टाफ ने आरोपी यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसके पास से सिगरेट और लाइटर जब्त किए हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में ED की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की अवैध सरोगेसी रैकेट का किया भंडाफोड़
एयरलाइन नियमों के अनुसार किसी भी यात्री विमान में धूम्रपान करना सख्त वर्जित है. ऐसे मामलों में विमानन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाती है.
पहले भी शख्स को स्मोकिंग के लिए अरेस्ट किया गया
यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले 27 सितंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी एक यात्री को स्मोकिंग करते हुए पकड़ा गया था. पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय भव्य गौतम जैन नाम का यात्री फुकेत-मुंबई फ्लाइट के शौचालय में सिगरेट पी रहा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










