
'विपक्ष की सरकार वाले राज्यों के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार कर रहा केंद्र', बोले तमिलनाडु के वित्त मंत्री
AajTak
तमिलनाडु के वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों के साथ भेदभाव, पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी कहा है कि जब वित्तीय मामलों की बात आती है, तब सहकारी संघवाद होना चाहिए.
तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु ने केंद्र सरकार पर विपक्षी पार्टियों की सरकार वाले राज्यों के साथ वित्तीय मामलों में भेदभाव का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि इस तरह का पक्षपातपूर्ण व्यवहार सहकारी संघवाद की भावना को कमजोर कर रहा है. तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु सोमवार को कोयंबटूर में चल रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ के मंच पर थे.
तमिलनाडु के वित्त मंत्री ने कहा कि पक्षपातपूर्ण नीतियां तमिलनाडु जैसे राज्यों को उतना वित्त नहीं मिल पा रहा है, जितना मिलना चाहिए. पक्षपातपूर्ण नीतियां सहकारी संघवाद को दमनकारी संघवाद में बदल रही हैं. उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में हैं, सिर्फ इसलिए हमारे साथ वैसा व्यवहार नहीं किया जाता, जैसा बीजेपी की सरकार वाले राज्यों के साथ किया जाता है.
थेन्नारसु ने कहा कि जब वित्तीय मुद्दों की बात आती है, तब सहकारी संघवाद होना चाहिए और यह सच्ची भावना के साथ होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब बीजेपी की सरकार वाले राज्यों और विपक्ष की सरकार वाले राज्यों में पक्षपात होता है, जहां एक को ज्यादा पैसा आवंटित होगा और दूसरे को उसका हक नहीं मिलेगा, तो यह सहकारी संघवाद को पूरी तरह से बाध्यकारी संघवाद में बदल देता है.
यह भी पढ़ें: 'DMK न तो द्रविड़, ना ही तमिल पहचान के लिए वफादार', संघ विचारक एस गुरुमूर्ति का दावा
थेन्नारसु ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तीसरी भाषा के रूप में हिंदी का विरोध करने के कारण सर्व शिक्षा अभियान के तहत सूबे को मिलने वाली 4000 करोड़ रुपये की धनराशि जारी नहीं करने का आरोप भी केंद्र पर लगाया. तमिलनाडु के वित्त मंत्री ने कहा कि स्कूली शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और खुद मैंने भी बार-बार यह मुद्दा उठाया है, लेकिन केंद्र की ओर से कोई जवाब नहीं आया है.
यह भी पढ़ें: 'भारत फर्स्ट... हम हर चुनाव में NDA के साथ', तेलुगु प्राइड और उपराष्ट्रपति चुनाव पर बोले नारा लोकेश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










