
विपक्ष का मेगा शो: सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की दो साल बाद मुलाकात, दिखी खास केमिस्ट्री, जानिए क्या हुई बात
AajTak
ममता बनर्जी और सोनिया गांधी के बीच करीब दो साल के बाद ये मुलाकात हुई. इससे पहले ममता जुलाई 2021 में सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिली थीं. दोनों के बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं. हालांकि, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी नेताओं के बीच बयानबाजी से दोनों के बीच कुछ मनमुटाव भी हुआ था.
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ बेंगलुरु में विपक्ष का महाजुटान चल रहा है. कांग्रेस ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में 26 दलों के नेता पहुंचे हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी भी सोमवार को बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचीं. इस दौरान ममता बनर्जी ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की. दोनों ने एक दूसरे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और हालचाल जाना. इस दौरान राजनीतिक चर्चा भी हुई.
समाचार एजेंसी के मुताबिक, ममता बनर्जी और सोनिया गांधी के बीच करीब दो साल के बाद ये मुलाकात हुई. इससे पहले ममता जुलाई 2021 में सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिली थीं. दोनों नेताओं के बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं. हालांकि, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी नेताओं के बीच बयानबाजी से दोनों के बीच कुछ मनमुटाव भी हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के उस बयान से नाराज थीं, जिसमें उन्होंने ममता को तानाशाह और टीएमसी कार्यकर्ताओं को गुंडा करार दिया था.
ममता-सोनिया में आधे घंटे तक हुई बातचीत
सूत्रों ने कहा कि ममता बनर्जी और सोनिया गांधी दोनों शाम करीब 6 बजे मीटिंग स्थल पर पहुंचीं. यहां दोनों के बीच आधे घंटे तक बातचीत हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हाल जाना. ममता बनर्जी की हाल ही में घुटने की सर्जरी हुई थी और सोनिया गांधी को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं.
सूत्रों ने बताया कि लगभग डेढ़ घंटे तक चली बैठक के दौरान ममता और सोनिया एक-दूसरे के बगल में बैठीं और उन तरीकों पर चर्चा की, जिनसे उनकी पार्टियां एक साथ काम कर सकती हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट रह सकती हैं. ममता बनर्जी डिनर में थोड़ा देर के लिए पहुंचीं. हालांकि, उन्होंने अपनी सर्जरी की वजह से कुछ भी नहीं खाया. ममता बनर्जी के जाने के बाद टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन डिनर में शामिल हुए. बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए कांग्रेस और टीएमसी अहम भूमिका में हैं.
विपक्ष की बैठक में शामिल हुए 26 दलों के नेता

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










