
विपक्षी गठबंधन के साथ रहेगा AIUDF, अजमल-नीतीश की हुई मुलाकात
AajTak
असम की क्षेत्रीय पार्टी AIUDF के एक डेलीगेशन ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है. पार्टी महासचिव ने बताया कि 2024 के चुनावों में बीजेपी को हराने के लिए AIUDF विपक्ष के साथ रहेगा.
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) चीफ मौलाना बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व में पार्टी के एक डेलीगेशन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. AIUDF महासचिव अमीनुल इस्लाम ने रविवार को गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश से मुलाकात की पुष्टि की.
AIUDF महासचिव ने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री ने हमें आमंत्रित किया, इसलिए हमारी पार्टी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने पटना गया. इस दौरान हमने बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के बारे में बातचीत की. इसके लिए क्षेत्रीय और समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष दलों को साथ लिया जाए. हमने पटना में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी से भी मुलाकात की. इस्लाम ने कहा कि हमारा मुख्य एजेंडा भाजपा को सत्ता से हटाना है और हम विपक्ष के एक-एक उम्मीदवार को भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ खड़ा करेंगे."
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते कि असम कांग्रेस ने हमसे गठबंधन क्यों तोड़ा. उन्होंने आरोप लगाया है कि हमने असम में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की. अब कांग्रेस छोटे और नवगठित राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन कर रही है, ऐसे दल जिन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं जीता.
AIUDF चीफ ने शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए असम की राजनीति के भविष्य के अलावा कई अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की. AIUDF के प्रतिनिधिमंडल में मौलाना बदरुद्दीन अजमल, मनकाचर विधायक अमीनुल इस्लाम, सोनाई विधायक करीम उद्दीन बरभुइया और धुबरी विधायक नजरुल हक शामिल थे.
पार्टी नेता ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच करीब 90 मिनट तक चर्चा हुई. बैठक के बाद मौलाना अजमल ने बिहार के सीएम नीतीश को 2024 चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के लिए धन्यवाद दिया. अजमल और नीतीश की मीटिंग के बाद अब यह लगभग तय हो गया है कि एआईयूडीएफ 2023 के लोकसभा चुनावों में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले भाजपा विरोधी महागठबंधन का हिस्सा होगा.
इसके बाद AIUDF प्रमुख ने शनिवार को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की ताकि भाजपा विरोधी ताकत बनाने की रणनीति बनाई जा सके.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









