
विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया समेत पहलवानों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेगी दिल्ली पुलिस
AajTak
देश के मेडलधारी पहलावनों ने नई संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दिन जंतर मंतर से संसद भवन की तरफ मार्च करने की कोशिश की थी. पुलिस ने हंगामे के बाद पहलवानों को हिरासत में ले लिया था. इसके बाद पहलवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.
देश के मेडलधारी पहलवान बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. इस बीच सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस पहलवानों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेगी.
दरअसल पहलावनों ने 28 मई को नई संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दिन जंतर मंतर से संसद भवन की तरफ मार्च करने की कोशिश की थी. पुलिस ने हंगामे के बाद पहलवानों को हिरासत में ले लिया था. इसके बाद पहलवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. अब दिल्ली पुलिस इस एफआईआर को वापस ले रही है.
बता दें कि इस एफआईआर में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसे पहलवानों का नाम है.
पहलवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा था कि दिल्ली पुलिस यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में सात दिनों का समय लेती है लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में सात घंटे का भी समय नहीं लिया गया. क्या देश में तानाशाही है? पूरी दुनिया देख रही है कि सरकार खिलाड़ियों के साथ कैसा व्यवहार कर रहा है. एक नया इतिहास लिखा जा रहा है.
वहीं, बजरंग पूनिया ने कहा था कि पुलिस ने मुझे अपनी कस्टडी में रखा. वे कुछ नहीं बता रहे. क्या मैंने कोई अपराध किया है? बृजभूषण को जेल में होना चाहिए. मालूम हो कि पहलवानों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 188, 332 और 353 के तहत मामला दर्ज किया था.
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से की थी एफआईआर रद्द करने की मांग

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








