
विधायक की दुल्हन बनेंगी तान्या मित्तल? शादी की हो रही चर्चा, क्या है सच
AajTak
बिग बॉस 19 की लोकप्रिय कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज हो गई हैं. एक रेडिट पोस्ट के बाद दावा किया गया कि तान्या की शादी फरवरी में होगी. जानते हैं कि तान्या की शादी का सच क्या है.
सलमान खान का शो बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है, लेकिन तान्या मित्तल की चर्चा अब तक जारी है. तान्या मित्तल ने बिग बॉस हाउस में खुद को बहुत हाई-फाई दिखाया. उन्होंने खुद को इतना अमीर बताया कि आम जनता से लेकर सेलेब्स तक सोच में पड़ गए. अब उनकी शादी की चर्चा है. कहा जा रहा है कि तान्या अगले साल फरवरी में शादी करने जा रही हैं.
शादी कर रही हैं तान्या? इंटरनेट पर तान्या की शादी को लेकर बज बना हुआ है. ये सिलसिला एक रेडिट यूजर की पोस्ट के बाद शुरू हुआ. एक यूजर ने रेडिट पर पोस्ट करते हुए कहा कि 'तान्या मित्तल की शादी फरवरी में हो रही है.' इस पोस्ट में यूजर्स से ये भी पूछा गया है कि क्या उनके पास दूल्हे के बारे में कोई जानकारी है.
पोस्ट पर एक यूजर ने मजाक में कमेंट करते हुए लिखा कि दूल्हा अमाल मलिक है. बधाई हो. अन्य यूजर ने दावा किया कि दूल्हा एक राजनेता है. रेडिट यूजर की ये पोस्ट इतनी तेजी से वायरल हुई कि लोग शादी की बात को सच मान बैठे. पर जरा ठहरिए. सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर यकीन मत करिए. तान्या की ओर से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. इसलिए वायरल पोस्ट को हकीकत नहीं समझा जा सकता है.
शादी को लेकर क्या बोली थीं तान्या?बिग बॉस हाउस में तान्या को कई बार अपनी शादी पर बात करते देखा गया था. उन्होंने कहा था कि उनके पिता छोटी उम्र में उनकी शादी कराना चाहते थे, लेकिन वो करियर बनाना चाहती थीं. शो में उन्होंने ये भी कहा था कि वो विधायक से शादी करेंगी. पर उन्होंने विधायक का नाम नहीं बताया था. बाद में तान्या ने ये भी कहा कि वो किसी बेरोजगार से शादी कर सकती हैं, क्योंकि उनके पास खुद काफी फैक्ट्रियां और पैसा है. वो घर का काम भी करेंगी और अपने पति के लिए खाना भी बनाएंगी.
वर्कफ्रंट की बात करें, तो बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद तान्या की लोकप्रियता दोगुनी हो चुकी है.बिग बॉस खत्म हुए अभी 16 दिन हुए हैं और तान्या 6 ऐड फिल्म शूट कर चुकी हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










