
'विधायकों की खरीद-फरोख्त' के मामले में KCR ने जारी किया VIDEO, बीजेपी पर जमकर साधा निशाना
AajTak
तेलंगाना की राजनीति में इस समय कथित विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश के मामले ने हंगामा मचा रखा है. दरअसल, टीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के सीएम केसीआर का दावा है कि उनके 4 विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई है. इसके लिए बीजेपी ने उन्हें 100 करोड़ रुपए देने की पेशकश भी की.
तेलंगाना में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री और TRS पार्टी के प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने अब वीडियो जारी कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है. केसीआर ने गुरुवार को हैदराबाद में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा और बीजेपी नेता बीएल संतोष पर जमकर निशाना साधा.
केसीआर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी के 4 विधायकों को रिश्वत देने की पेशकश के मामले में उन्होंने कई फुटेज और 3 घंटे का वीडियो क्लिप तेलंगाना हाई कोर्ट को सबूत के तौर पर सौंपा है. उन्होंने दावा किया कि वीडियो से साफतौर पर खुलासा हो रहा है कि विधायकों को 100 करोड़ रुपए देने की पेशकश की जा रही थी.
तेलंगाना के सीएम ने कहा कि यह फुटेज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, न्यायाधीशों, हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सभी सीएम, डीजीपी और मीडिया हाउस को भी भेजी जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को राज्य सरकार गिराने के लिए टीआरएस विधायकों को रिश्वत की पेशकश नहीं करनी चाहिए थी.
केसीआर ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने टीआरएस के 4 विधायकों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा और बीएल संतोष का खुलकर जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि खरीद-फरोख्त की कोशिश करने वालों ने 20 बार गृहमंत्री शाह तो 2 बार पीएम मोदी का नाम लिया है. केसीआर ने बताया कि बातचीत में विधायकों से कहा गया कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. ईडी और इनकम टैक्स की सिक्योरिटी के साथ-साथ उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी.
न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए केसीआर ने कहा कि जब देश संकट में था, तब न्यायपालिका लोकतंत्र के बचाव में आई. उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों ने टीआरएस विधायकों को बताया था कि देश में 24 सदस्यीय गिरोह विधायकों को खरीदने और भाजपा विरोधी सरकार गिराने के लिए काम कर रहा है.
तेलंगाना के सीएम ने दावा किया कि आरोपियों ने फर्जीवाड़ा करने के लिए कई आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आधिकारिक दस्तावेज भी बनाए. उन्होंने टीआरएस विधायकों को चुनाव जीतने के लिए ईवीएम में हेराफेरी के बारे में भी बताया. केसीआर ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है. सीएम ने कहा कि आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं कि कैसे भाजपा चुनाव आयोग के मानकों को गिराने की कोशिश कर रही है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








