
विधानसभा में विवादित बयान पर नीतीश के खिलाफ हो सकता है लीगल एक्शन? एक्सपर्ट से समझें
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान को लेकर मचे बवाल पर एक्सपर्ट का कहना है कि सदन में कही गई हर बात पर किसी भी जन प्रतिनिधि को संविधान से विशेषाधिकार का सुरक्षा कवच मिलता है. सदन में कही गई हर बात पर कार्यवाही करने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ सदन के अध्यक्ष, सभापति या फिर चेयरमैन का होता है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंगलवार को विधानसभा में दिए बयान पर बवाल बढ़ गया है. भले ही नीतीश ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है लेकिन विवाद अभी थमा नहीं है. ऐसे में एक सवाल ये भी उठता है कि क्या सदन में नीतीश के आपत्तिजनक बयान पर अदालत या लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसी कुछ कार्रवाई कर सकती है?
इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि सदन में कही गई किसी भी बात पर किसी भी जनप्रतिनिधि को संविधान से विशेषाधिकार का सुरक्षा कवच मिलता है. सदन में कही गई हर बात पर कार्रवाई करने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ सदन के अध्यक्ष, सभापति या फिर चेयरमैन का होता है.
इस संबंध में कानून के जानकार सुप्रीम कोर्ट में वकील अभिषेक शर्मा का कहना है कि संसद में सांसदों के विशेषाधिकार की व्याख्या संविधान के अनुच्छेद 105 के तहत होती है. ठीक इसी तरह विधानसभाओं में भी विधायकों का विशेषाधिकार होता है.
वह बताते हैं कि सदन में सांसद या विधायक जो कुछ भी करते हैं, उस पर कोई अदालत, आयोग या ट्रिब्यूनल कार्रवाई नहीं कर सकता. उन पर किसी भी तरह की कार्रवाई सदन का स्पीकर ही कर सकता है. बेशक, उसकी निंदा की जा सकती है लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकती.
क्या कहा था नीतीश कुमार ने?
नीतीश कुमार मंगलवार को बिहार में जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट को लेकर सदन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उन्होंने यह आपत्तिजनक बयान दिया. जनसंख्या नियंत्रण और महिलाओं की पढ़ाई को सीएम नीतीश ने जिस बयान से समझाना चाहा, उसपर विधानसभा के अंदर विधायक भी असहज दिखे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










