
विधानसभा में बेहद भावुक हुए CM शिंदे, आंखों के सामने बच्चों के डूबने की घटना याद की
AajTak
बता दें कि एक हादसे में शिंदे ने अपने 2 बच्चों को खो दिया था. उनका बेटा और बेटी उनकी आंखों के सामने सतारा में डूब गए थे. इस घटना के बाद शिंदे एकांतप्रिय हो गए थे. उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी.
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है. पहली बार सीएम शिंदे ने विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया. इस दौरान शिंदे ने उस वाक्ये को भी याद किया, जब उनकी आंखों के सामने बेटा-बेटी की डूबने से मौत हो गई थी. उन्होंने विधानसभा में ये भी कहा कि मैं गद्दार नहीं हूं.
शिंदे विधानसभा भाषण में बेहद भावुक हो गए. उन्होंने याद किया कि कैसे उनके बच्चों की सतारा में डूबने से मौत हो गई थी और वे सार्वजनिक जीवन से बाहर आ गए थे. लेकिन उन्होंने फिर से शिवसेना के लिए काम करना शुरू किया और संगठन में काम किया.
बता दें कि एक हादसे में शिंदे ने अपने 2 बच्चों को खो दिया था. उनका बेटा और बेटी उनकी आंखों के सामने सतारा में डूब गए थे. इस घटना के बाद शिंदे एकांतप्रिय हो गए थे. उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी. वह तब शिवसेना के पार्षद थे. लेकिन आनंद दिघे उन्हें दोबारा सार्वजनिक जीवन में वापस लाए और उन्हें ठाणे नगर निगम में सदन का नेता बनाया.
विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं CM के रूप में भाषण दे रहा
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना की भाजपा सरकार का बालासाहेब ठाकरे का सपना पूरा हो गया है. पिछले 20 दिनों से सभी 50 विधायकों ने मुझ पर और मेरे फैसले पर विश्वास किया. मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं. मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में भाषण दे रहा हूं. यह घटना ऐतिहासिक है. क्योंकि हमने गठबंधन छोड़ने का साहस किया है.
मुझे उद्धव ने किया था फोन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










