
विधानसभा चुनाव में वोटर्स को लुभाने की कोशिश, MLA ने मंदिर के मेले में कराया अश्लील डांस
AajTak
जेडीएस विधायक सुरेश गौड़ा ने मांड्या जिले के नागमंगला के टी चन्नापुरा गांव में एक मंदिर के वार्षिक मेले में अश्लील नृत्य का आयोजन कराया. कार्यक्रम के दौरान नर्तकी ने अपना तौलिया उतार दिया और मंच पर एक नाबालिग लड़के के साथ अश्लील डांस किया. विधायक द्वारा कथित रूप से मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस नृत्य का आयोजन किया गया था.
कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी दलों की भरपूर कोशिश रहती है कि जनता उनसे प्रभावित रहे और उनके पक्ष में मतदान करे. इस बीच कर्नाटक के नागमंगला से वोटर्स को लुभाने का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक जेडीएस विधायक सुरेश गौड़ा ने मांड्या जिले के नागमंगला के टी चन्नापुरा गांव में एक मंदिर के वार्षिक मेले में अश्लील नृत्य का आयोजन कराया.
इस अश्लील कार्यक्रम के बाद विधायक सुरेश गौड़ा की जमकर आलोचना हो रही है. बता दें कि मंदिर के कार्यक्रम के दौरान नर्तकी ने अपना तौलिया उतार दिया और मंच पर एक नाबालिग लड़के के साथ अश्लील डांस किया. विधायक द्वारा कथित रूप से मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस नृत्य का आयोजन किया गया था.
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
नागमंगला में इस प्रकार के अश्लील डांस कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी चुनाव के समय इस प्रकार की घटनाओं के कई मामले स सामने आते रहे हैं.
इसी साल होंगे राज्य में चुनाव
आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए, इसी साल चुनाव होने हैं. संभवत: मई 2023 में यह चुनाव होगा. कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 को खत्म होने जा रहा है. इससे पहले मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुआ था. चुनाव के बाद, जनता दल (सेक्युलर) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गठबंधन ने राज्य सरकार बनाई, जिसमें एच.डी. कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बनाए गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










