
विदेश में भी नहीं बचोगे! रोहित गोदारा गैंग ने कैलिफोर्निया फायरिंग की ली जिम्मेदारी, ISI को फंडिंग का आरोप
AajTak
अंतरराष्ट्रीय गैंगवार एक बार फिर सुर्खियों में है. रोहित गोदारा गैंग ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. दावा किया गया कि फायरिंग सौरव महाकाल के करीबी राकेश राजदेव के ठिकाने पर करवाई गई, जिस पर ISI को फंडिंग करने के आरोप लगाए गए हैं. गैंग ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को फंडिंग करने वालों को निशाना बनाया जाएगा.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैंगवार रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया से सामने आया है, जहां भारत में वांटेड माने जाने वाले सौरव महाकाल के करीबी के ठिकाने पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने लेने का दावा किया है.
गैंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि यह हमला उनकी ओर से करवाया गया है. इस दावे ने भारतीय एजेंसियों और विदेशी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ मर्डर में लॉरेंस से गोल्डी बरार और रोहित गोदारा तक सबका लिंक, गैंगस्टर बोला- नई जंग की शुरुआत कर चुके हैं
कैलिफोर्निया फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा
रोहित गोदारा गैंग से जुड़े नवीन बाक्सर नाम के अकाउंट से एक लंबा पोस्ट जारी किया गया. इसमें लिखा गया है कि मैं महेंद्र डेलाना, राहुल रिनाउ हूं. कैलिफोर्निया में राकेश राजदेव (RR) के घर पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं. पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि राकेश राजदेव और सौरव, जो महादेव बुक चला रहे हैं, पाकिस्तान और ISI को फंडिंग करते हैं. गैंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह देश के साथ गद्दारी है और जो भी पाकिस्तान को फंडिंग करेगा, वह उनका दुश्मन माना जाएगा.
पोस्ट में दावा किया गया कि राकेश राजदेव और सौरव महाकाल दुबई में दाऊद के भाई से मिलते हैं और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क चलाते हैं. गैंग ने धमकी भरे शब्दों में लिखा कि चाहे 400 गार्ड क्यों न लगा लो, हमारे लिए किसी भी देश में किसी को भी मरवाना मुश्किल नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










