
विदेश में नौकरी के नाम पर पासपोर्ट, पाकिस्तान में नसरुल्ला से निकाह... अंजू के फातिमा बनकर भारत आने के पीछे क्या है कहानी?
AajTak
पाकिस्तान जाकर इस्लाम अपनाने और नसरुल्ला से निकाह कर फातिमा बनने वाली अंजू ने विदेश में नौकरी के नाम पर पासपोर्ट बनवाया था. इसके बाद वह अपने पति से यह कहकर घर से निकली थी कि सहेली के पास जा रही है. अब अंजू भारत आ चुकी है. वहीं इस मामले पर नसरुल्ला ने कहा कि वह अंजू के लिए कुछ भी कर सकता है. मुझे एक बार हिंदुस्तान आने दो. फिर मैं क्या करता हूं, दिखाऊंगा.
Anju Nasrullah News: पाकिस्तान जाकर इस्लाम अपनाकर नसरुल्ला से निकाह करने वाली अंजू की शादी साल 2007 में अरविंद से हुई थी. इन दोनों के दो बच्चे हुए. इसके बाद अंजू की फेसबुक पर पाकिस्तान के नसरुल्ला से दोस्ती हो गई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया.
अंजू ने विदेश में नौकरी के नाम पर पासपोर्ट बनवाया और पाकिस्तान जाने की सभी कागजी कार्रवाई करके घर से निकल गई. घर से जाते समय अंजू ने पति अरविंद से कहा था कि वो अपनी सहेली के पास जयपुर जा रही है. इसके बाद वह पाकिस्तान नसरुल्ला के पास पहुंच गई तो मामला दोनों देशों में सुर्खियां बन गया.
अंजू ने पाकिस्तान जाने से पहले विदेश में नौकरी के नाम पर पासपोर्ट बनवाया था. इसके बाद पति अरविंद से झूठ बोलकर पाकिस्तान चली गई और नसरुल्ला के पास जाकर इस्लाम अपनाया और फातिमा बनकर निकाह कर लिया.
यह भी पढ़ेंः Anju Returned India: 6 महीने बाद क्यों भारत वापस लौटी अंजू, पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने किया खुलासा
अंजू के पति अरविंद ने इस पूरे मामले को लेकर भिवाड़ी के फूलबाग थाने में एक केस दर्ज कराया था. इसमें अरविंद ने कहा था कि अंजू ने शादीशुदा होने के बावजूद पाकिस्तान जाकर शादी कर ली. उसने अकारण ही मेरा और बच्चों का परित्याग किया है, इससे मुझे मानसिक आघात पहुंचा है.
वहीं अरविंद ने शिकायत में नसरुल्ला पर आरोप लगाया कि उसने अंजू को झूठे आश्वासन देकर ख्वाब दिखाए. प्रलोभन दिए और बहला-फुसलाकर पाकिस्तान बुला लिया, जबकि उसे पता था कि अंजू शादीशुदा है, उसके बच्चे भी हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










