
विदेश में काम करने के दौरान लापता हुए कई भारतीय, सीबीआई ने दर्ज की मानव तस्करी की FIR, अब होगी जांच
AajTak
ऐसे मामलों की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का फरमान पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सुनाया था. उसी के बाद पांच याचिकाकर्ताओं के मामलों की जांच करने की जिम्मेदारी केंद्रीय एजेंसी सीबीआई को सौंप दी गई. इन सभी पांच लोगों ने हाई कोर्ट से मदद की गुहार लगाई थी.
भारत के पंजाब और हरियाणा राज्य से बहुत से लोग विदेशों में जाकर नौकरी करने का ख्वाब देखते हैं और वे काम लिए दूसरे मुल्कों में जाते भी हैं. लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जो विदेश जाकर लापता हो गए. ऐसे ही मामलों की जांच अब सीबीआई करेगी. इसी के चलते सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा के उन लापता लोगों के संबंध में एफआईआर दर्ज की है. ये चार मानव तस्करी के मामले हैं, जिन्हें अलग-अलग दर्ज किया गया है.
दरअसल, ऐसे मामलों की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का फरमान पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सुनाया था. उसी के बाद पांच याचिकाकर्ताओं के मामलों की जांच करने की जिम्मेदारी केंद्रीय एजेंसी सीबीआई को सौंप दी गई. इन सभी पांच लोगों ने हाई कोर्ट से मदद की गुहार लगाई थी.
याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदारों को ट्रैवल एजेंटों या दूसरे दलालों ने फर्जी दस्तावेजों पर या तस्करी के जरिए विदेश जाने का लालच दिया और इसके बाद वे लोग गायब हैं. अब उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने दलजीत सिंह, अक्टूबर सिंह, जसवंत सिंह और महा सिंह की शिकायत पर अलग-अलग मामलों में हरियाणा की नीता, बंटी, युदवीर भाटी और पंजाब के अवतार सिंह और प्रदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
महा सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा सोमबीर दो अन्य व्यक्तियों के साथ युदवीर राठी डिफेंस एकेडमी, रोहतक के माध्यम से यमन में ओवरसीज शिपिंग कंपनी में काम करने गया था. एक साल बाद उनके साथ गए केवल दो व्यक्ति वापस आए लेकिन उनके बेटे का कोई पता नहीं चला. इसी तरह से जसवन्त सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा साल 2010 से लापता है.
याचिकाकर्ताओं के वकील ने दावा किया कि पंजाब से ऐसे 105 लोग लापता हैं और उनका कोई अता-पता नहीं है. उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने मामले दर्ज कराने और अपने लापता बच्चों का पता लगाने के लिए पुलिस से संपर्क करने के लिए बार-बार कोशिश की, लेकिन राज्य के सिस्टम ने उन लापता लोगों को ढूंढने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










