
विदेशी मुद्रा व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी और दुबई के गैंग का भंडाफोड़... मुबंई से एक आरोपी गिरफ्तार
AajTak
नवी मुंबई पुलिस के ईएमसी साइबर सेल की इंस्पेक्टर दीपाली पाटिल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दुबई से संचालित गिरोह के सदस्यों ने पीड़ितों को आकर्षक रिटर्न का वादा करके विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश करने के लिए लुभाया. उनके झांसे में आकर लोगों ने निवेश कर दिया.
महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने दुबई से विदेशी मुद्रा व्यापार में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है. यह कार्रवाई नवी मुंबई पुलिस के साइबर सेल के साक्ष्य प्रबंधन केंद्र (EMC) के अधिकारियों ने अंजाम दी है.
नवी मुंबई पुलिस के ईएमसी साइबर सेल की इंस्पेक्टर दीपाली पाटिल ने इस बारे में जानकारी देते हुए एक बयान में बताया कि दुबई से संचालित गिरोह के सदस्यों ने पीड़ितों को आकर्षक रिटर्न का वादा करके विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश करने के लिए लुभाया. उनके झांसे में आकर लोगों ने निवेश कर दिया. और आरोपियों ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पीड़ितों से मिले पैसे को निकाल लिया. इंस्पेक्टर दीपाली पाटिल के मुताबिक, ऐसे ही एक मामले में, आरोपी ने नवी मुंबई के खंडेश्वर में रहने वाले एक शख्स को अपना निशाना बनाया और उससे 18,54,255 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए और 4 लाख रुपये भी लिए, जिनकी कुल कीमत 22.54 लाख रुपये थी. हालांकि, उन्होंने उसे कोई रिटर्न नहीं दिया.
दीपाली पाटिल ने बताया कि पुलिस को हाल ही में सूचना मिली थी कि गिरोह का एक सदस्य मुंबई के एंटॉप हिल में है, जिसके बाद जाल बिछाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को कंपनी, उसकी वेबसाइट और इसमें शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी दी.
पीड़ित की शिकायत के आधार पर खंडेश्वर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. इंस्पेक्टर दीपाली पाटिल ने आगे बताया कि धोखाधड़ी में पीड़ित ने जो कुल राशि खोई है, उसमें से पुलिस आरोपी के कब्जे से 9.75 लाख रुपये बरामद कर पाई है. मामले की जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










