
वाराणसी से 4 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, केरल को मिली तीसरी वंदे भारत
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी जंक्शन से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर देश में रेलवे आधुनिकीकरण और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगे. अधिकारियों का कहना है कि नई ट्रेनों से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और रेलवे का आधुनिकीकरण तेज होगा. केरल को तीसरी वंदे भारत सेवा भी मिलेगी, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसकी तैयारियों का जायजा लेने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार देर रात को स्टेशन का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी स्टेशन से चार वंदे भारत सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे... चारों वंदे भारत सेवाएं यात्रियों को काफी सुविधा प्रदान करेंगी... चाहे वह अमृत भारत ट्रेनें हों, नमो भारत ट्रेनें हों या वंदे भारत ट्रेनें, यात्री सुविधा पर ध्यान केंद्रित करते हुए नई पीढ़ी की ट्रेनें शुरू की जा रही हैं...'
उन्होंने रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण पर बोलते हुए कहा, 'हमारे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है... देश भर में 1,300 स्टेशनों पर काम चल रहा है...'
100 के पार हो चुकी है ट्रेन की संख्या
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एर्नाकुलम जंक्शन–केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस समेत चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. अब वंदे भारत ट्रेनों की संख्या अब 100 के पार हो चुकी है जो मेक इन इंडिया की सफलता का प्रतीक है. शनिवार का ये आयोजन रेलवे के आधुनिकीकरण और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई गति देगा. रेल मंत्रालय का जोर यात्री सुविधा, सुरक्षा और गति पर है.
केरल को मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










