
वाराणसी में पूर्व ओलंपियन मोहम्मद शाहिद के घर पर चला बुलडोजर, सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने की कार्रवाई
AajTak
वाराणसी में सड़क चौड़ीकरण के तहत बुलडोजर चलाकर 13 मकानों को तोड़ा गया. इसमें पद्मश्री हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के घर का भी हिस्सा शामिल था. परिजनों ने इसका विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं रोकी. आइए जानते हैं पूरा मामला...
यूपी के वाराणसी में कचहरी से संदहा सड़क चौड़ीकरण के बीच पुलिसलाइन से कचहरी तक कुल 13 मकानों को बुलडोजर लगाकर तोड़ा गया. इन मकानों में पूर्व ओलंपियन और पद्मश्री हॉकी प्लेयर स्वर्गीय मोहम्मद शाहिद का घर भी शामिल था. सड़क चौड़ीकरण के लिए यह कार्रवाई की गई. शाहिद के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से काफी बहसबाजी की और कार्रवाई रोकने की मांग की, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई और बुलडोजर चला दिया गया.
पुलिस से हुई ओलंपियन के परिजनों की बहस
प्रशासन का कहना है कि मकान में रहने वाले 9 सदस्यों में से 6 ने मुआवजा ले लिया था, जबकि बाकी समय मांग रहे थे. बुलडोजर एक्शन की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग मुस्लिम पुलिसवाले से कह रहे हैं- 'मिश्रा जी, मैं आपके पैर पकड़ रहा हूं... बस आज की मोहलत दे दीजिए, कल हटा लेंगे.' अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है.
आपको बता दें कि मोहम्मद शाहिद के परिवार ने प्रशासन की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया. उनकी भाभी नाज़नीन ने बताया कि उन्होंने कोई मुआवजा नहीं लिया है और उनके पास दूसरा मकान नहीं है. ऐसे में वे बेघर हो जाएंगे. शाहिद के मामा के लड़के मुश्ताक ने आरोप लगाया कि उनके घर में शादी पड़ी है, और उनके पास कहीं और जमीन नहीं है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ "प्रशासनिक गुंडई" है और पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की जा रही है.
मुश्ताक ने यह भी आरोप लगाया कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र में जानबूझकर सड़क को 21 मीटर के बजाय 25 मीटर चौड़ा किया जा रहा है और इसके लिए उन्होंने मंत्री रविंद्र जायसवाल को जिम्मेदार ठहराया.
मुआवजे और कार्रवाई पर प्रशासन का पक्ष

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










