
वाराणसी: ज्ञानवापी केस से जुड़े जज बोले- डर का माहौल बना दिया गया, मेरे परिवार को सुरक्षा की चिंता
AajTak
Varanasi Gyanvapi masjid survey Verdict: वाराणसी की कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को लेकर नियुक्त किए गए एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाए जाने से इनकार कर दिया. साथ ही कोर्ट ने 17 मई से पहले सर्वे कराकर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है.
वाराणसी में ज्ञानवापी केस से जुड़े जज रवि कुमार दिवाकर ने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरा जताया है. उनका कहना है कि साधारण केस में भी डर का माहौल बनाया गया. डर इतना कि मेरे परिवार को मेरी और मुझे अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता बनी रहती है. जज ने गुरुवार को ज्ञानवापी मामले में सर्वे के लिए नियुक्त किए गए एडवोकेट कमिश्नर का हटाने की मांग वाली याचिका पर फैसला सुनाते हुए ये बातें कहीं. कोर्ट ने एडवोकेट कमिश्नर को हटाने से इनकार कर दिया है.
साधारण कार्यवाही को असाधारण बना दिया
जज के अनुसार इस मामले में गठित की गई कमीशन कार्यवाही एक सामान्य प्रक्रिया है, जो कि अधिकतर सिविल वादों में करवाई जाती है. वही इस केस में किया गया है. शायद ही कभी किसी मामले में अधिवक्ता कमिश्नर पर सवाल उठाए गए हों. इस साधारण से सिविल वाद को बहुत ही असाधारण बनाकर एक डर का माहौल पैदा कर दिया गया.
मां ने कमीशन पर जाने से रोका
जज ने बताया कि मां ने कल (बुधवार को) बातचीत के दौरान बताया कि मेरे घर से बाहर रहने पर पत्नी बार-बार मेरी सुरक्षा को लेकर चिंता करती रहती है. उन्हें शायद मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली कि मैं भी कमिश्नर के रूप में मौके पर जा रहा हूं. मेरी मां ने मुझे मना किया कि मैं कमीशन पर न जाऊं क्योंकि इससे मेरी सुरक्षा को खतरा हो सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











